फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As per media reports Game Changer producer Dil Raju to meet Aamir Khan soon for an upcoming project

Aamir Khan: निर्माता दिल राजू और आमिर खान के साथ आने की है चर्चा, एक प्रोजेक्ट के लिए मिला सकते हैं हाथ

Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 13 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

Aamir Khan may Collaborate with Dil Raju: साउथ के मशहूर निर्माता दिल राजू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान से एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुलाकात करने वाले हैं।

विज्ञापन
As per media reports Game Changer producer Dil Raju to meet Aamir Khan soon for an upcoming project
आमिर खान- दिल राजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल राजू साउथ के बड़े निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करने की चर्चा काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। 123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल राजू ने आमिर खान से एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए मुलाकात भी की थी। 

विज्ञापन


आमिर को पसंद आया था फिल्म का आइडिया
रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु के स्टार निर्देशक वामसी पैडिपल्ली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म की कहानी बेहद संक्षिप्त रूप से आमिर खान को सुनाई थी। महज कुछ लाइन में सुनाई गई इस स्टोरी ने सितारे जमीन पर अभिनेता आमिर को काफी उत्साहित कर दिया था। इसके बाद अभिनेता ने वामसी को पूरी कहानी विस्तार से सुनाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

सीरियल किलर की कहानी से प्रेरित ये वेब सीरीज खड़े कर देंगी रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी फिल्म 
इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि इसके लिए निर्देशक वामसी और दिल राजू जल्द ही आमिर खान से मुलाकात करने वाले हैं, जहां इस कहानी के विषय पर चर्चा भी की जाएगी। कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित एक्शन ड्रामा होने वाली है। 
Suriya Movies: हिंदी पट्टी में भी है सूर्या का जलवा, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखी गईं उनकी ये डब फिल्में
'सितारें जमीन पर' को लेकर व्यस्त हैं आमिर
अगर सबकुछ सही रहा, तो यह वामसी पैडिपल्ली और दिल राजू के लिए एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि आमिर खान द्वारा उनके बैनर की फिल्म को मंजूरी देना एक बड़े दर्शक वर्ग को फिल्म की ओर आकर्षित करेगा। बात करें दिल राजू के वर्क फ्रंट की, तो उनकी बहुचर्चित फिल्म 'गेम चेंजर' अगले साल साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर व्यस्त हैं। 
Bollywood Actress: बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं अभिनेत्रियां, दिलकश अदाओं से करती हैं फैंस के दिलों पर राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed