सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Death News Tabu Sachin Tendulkar Ar Rehman And Many Celebrities Came To Pay Tribute To Asha Bhosle

Asha Bhosle Death: तब्बू को गले लगाकर रोईं जनाई, सचिन भी दिखे नम; आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Asha Bhosle: महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

Asha Bhosle Death News Tabu Sachin Tendulkar Ar Rehman And Many Celebrities Came To Pay Tribute To Asha Bhosle
आशा भोसले (1933- 2026) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। आशा ताई ने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया।

Trending Videos


महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन बोले- एक युग का अंत
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि यह एक पूरे युग का अंत है। उन्होंने आशा भोसले को अद्भुत, असाधारण और महान शख्सियत बताया और कहा कि उनका जाना बेहद दुखद है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आशा भोसले ने हर गाने में अपनी आवाज से जान डाल दी। उनकी आवाज ने संगीत को एक नई पहचान दी और वे अपने पीछे अमर संगीत की एक पूरी विरासत छोड़ गई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भले ही उनका शरीर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आत्मा और उनकी आवाज़ हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन काफी भावुक नजर आए।

तब्बू से लिपटकर रोईं आशा ताई की पोती 
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी आशा भोसले के घर पहुंचीं। वह भी काफी इमोशनल दिखीं। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले तब्बू को गले लगाकर रोईं। 

रितेश देशमुख भी आए नजर 
एक्टर रितेश देशमुख भी महान गायिका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एआर रहमान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे 
म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार एआर रहमान मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ताई के घर लगा लोगों का तांता 
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर कासा ग्रांडे में लोगों का तांता लगा हुआ है। फैंस और करीबियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। हर कोई इस महान गायिका को याद कर रहा है और उनके गानों को याद करते हुए उन्हें आखिरी विदाई दे रहा है।

आशा पारेख ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख मुंबई में महान गायिका आशा भोसले के घर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशा पारेख ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
 

 

राकेश रोशन ने भी दी श्रद्धांजलि
अनुभवी डायरेक्टर राकेश रोशन भी महान गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंच और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed