फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atul Subhash Suicide Case Kangana Ranaut Statement on Suicide of AI Engineer Know All Details in Hindi

Atul Subhash case: ‘99% शादियों में पुरुषों का ही दोष होता है..’ बंगलूरू टेक केस पर यह क्या बोल गईं कंगना रनौत

Wed, 11 Dec 2024 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

देश भर में इस समय एक बंगलूरू इंजीनियर की आत्महत्या चर्चा का विषय बनी हुई। इस मामले में अब कंगना रनौत का बयान भी आया है। उन्होंने इंजीनियर की आत्महत्या के लिए कई चीजों को दोष दिया है।
 

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Case Kangana Ranaut Statement on Suicide of AI Engineer Know All Details in Hindi
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

बंगलूरू इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले पर अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने भी अपना बयान दिया है। कंगना ने कहा है कि पूरा देश इस घटना से शॉक्ड है, साथ ही दुखी भी है। इसके अलावा बंगलूरू इंजीनियर की आत्महत्या मामले में कंगना ने कई और बातें भी कहीं।

विज्ञापन

फेक फेमनिज्म को जिम्मेदार बताया
पीटीआई से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘उस नौजवान (बंगलूरू इंजीनियर) का वीडियो दिल दहला देने वाला है। जब तक शादी का रिश्ता भारतीय परंपराओं से बंधा हुआ है, तब तक ठीक है। लेकिन जब शादी में भी कम्युनिज्म, सोशलिज्म, गलत तरह का फेमनिज्म भी शामिल हो जाता है तो लोग इसे धंधा बना लेते हैं और करोड़ों रुपए की उगाही करते हैं।ऐसा नहीं होना चाहिए।

अलग संस्था बनाई जानी चाहिए
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना आगे कहती हैं, ‘युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए। जितनी उनकी सैलरी नहीं है, उससे तीन गुना ज्यादा वह भत्ता दे रहे हैं। उनसे और पैसों की मांग की जा रही है। इसी दवाब में आकर बंगलूरू इंजीनियर ने ऐसा कदम उठाया। एक अलग संस्था बनाई जानी चाहिए, जो ऐसे विक्टिम्स के मामले भी देखे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों को 99 फीसदी मामलों में दोष दिया
कंगना ने आगे कहा, ‘एक गलत महिला का उदाहरण हम नहीं ले सकते। जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, उसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। शादी में 99 फीसदी पुरुषों का ही दोष होता है इसलिए ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं।' 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
कंगना ने जिस मामले पर बात की, वह बंगलूरू के रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला है। मरने से पहले अतुल ने डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अतुल ने लगभग 24 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। उन्होंने अपनी वीडियो और सुसाइड नोट में बताया कि किस तरह से उन्हें पिछले कुछ सालों में पत्नी द्वारा परेशान किया गया। अतुल ने अपने बयान में कहा की कोर्ट भी पत्नी का ही साथ दे रहा है। इसके बाद बंगलूरू इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के बाद से ही देश में एक बहस छिड़ गई है, जिसमें कानूनी प्रक्रिया को लेकर बात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed