फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayan Mukerji Father Deb Mukherjee Passes Away Celebs Reach Director Home To Pay Tribute

Deb Mukherjee: पंचतत्व में विलीन हुए देब मुखर्जी, निर्देशक अयान के पिता को फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Mar 2025 03:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Mar 2025 03:27 PM IST
सार

बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का शुक्रवार (14 मार्च) को निधन हो गया। शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। अयान मुखर्जी के घर उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के कुछ सेलेब्रिटीज पहुंचे। यह सभी देब मुखर्जी के अंतिम दर्शन के लिए, उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।  

विज्ञापन
Ayan Mukerji Father Deb Mukherjee Passes Away Celebs Reach Director Home To Pay Tribute
अयान मुखर्जी अपने पिता देब मुखर्जी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता देब मुखर्जी कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। आज यानी 14 मार्च को उनके निधन की खबर सामने आई। देब, बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता हैं और आशुताेष गोवारिकर के ससुर भी हैं। देब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स निर्देशक अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। कुछ देर पहले ही देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार हुआ है, वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: War 2: नवंबर में 'वॉर 2' के क्लाइमेक्स की शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर! शुरू हुई कड़ी ट्रेनिंग 
विज्ञापन

अयान के दुख में शामिल हुए रणबीर-आलिया 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर पर आज होली का त्योहार मनाया जा रहा था। लेकिन जैसे ही दोनों को अयान मुखर्जी के पिता के निधन की खबर मिली तो ये त्योहार छोड़कर, निर्देशक के घर के लिए निकल गए। आलिया भट्ट काफी दुखी दिखीं। रणबीर और आलिया निर्देशक आयन मुखर्जी के गहरे दोस्त हैं। इन तीनों ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम किया है। रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी के साथ देब मुखर्जी की अर्थी को कांधा देते हुए भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Ayan Mukerji Father Deb Mukherjee Passes Away Celebs Reach Director Home To Pay Tribute
काजोल और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol और @karanjohar

काजोल-करण जौहर भी पहुंचे 
काजोल और अयान मुखर्जी रिश्तेदार हैं। देब मुखर्जी, काजोल के अंकल हैं। अभिनेत्री काजोल भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अयान के घर पहुंचीं। काजोल के अलावा प्रोड्यूसर करण जौहर की गाड़ी को भी अयान के घर के बाहर देखा गया है। वह भी इस मुश्किल घड़ी में अयान के साथ खड़े हैं।  

ये खबर भी पढ़ें:Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के दो साल हुए पूरे, आलिया भट्ट ने साझा किया खास पोस्ट 

किशोर कुमार के बेटे-ऋतिक रोशन भावुक दिखे
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार भी देब मुखर्जी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। अभिनेता ऋतिक रोशन भी अयान मुखर्जी के घर आए, उनकी आंखें भी नम नजर आईं। अयान मुखर्जी परिवार के कई और लोग भी देब मुखर्जी को श्रद्धाजंलि देने पहुंच रहे हैं। इंडस्ट्री के कई लोग देब मुखर्जी की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed