फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayan Mukerji offered Rs 32 crore to direct Hrithik Roshan starrer War 2 know the inside story here

Ayan Mukerji: 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, जल्द फिल्म पर शुरू करेंगे काम

Sat, 15 Apr 2023 03:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म मेकर अयान मुखर्जी ने  ‘वॉर 2’ में अपनी डायरेक्टोरियल फीस के तौर पर 32 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

विज्ञापन
Ayan Mukerji offered Rs 32 crore to direct Hrithik Roshan starrer War 2 know the inside story here
अयान मुखर्जी, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा उनके फैंस 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अयान ने मोटी रकम चार्ज की है।

विज्ञापन


जल्द शुरू होगा फिल्म पर काम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयान ने अपनी डायरेक्टोरियल फीस के तौर पर 32 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। फिल्म निर्माता इस महीने प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेगें और इस साल नवंबर तक शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में होंगे और यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने वाली जासूसी दुनिया में छठी फिल्म होगी, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर' ज़िंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख और सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर बनाम पठान' पर भी काम चल रहा है।

विज्ञापन

Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर ने कही यह बड़ी बात
एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि करण जौहर चाहते हैं कि अयान पहले 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल शुरू करें और फिर 'वॉर 2' का। करण वास्तव में अयान द्वारा 'ब्रह्मास्त्र' को मझधार में छोड़ते हुए ‘वॉर 2’पर काम करने से निराश हैं। वास्तव में वह चाहते हैं कि अयान पहले 'ब्रह्मास्त्र' सीक्वल को पूरा करें और फिर किसी अन्य प्रोजेक्ट को अपनाए। बता दें कि करण पहले ही फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये और आठ साल से अधिक का निवेश कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-  Kapil Sharma: 'द कपिल शर्मा शो' होने जा रहा बंद? पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Ajay Devgn: बेटे युग पर अजय देवगन ने लुटाया बेइंतहा प्यार, तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed