सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayan Mukerji Shares New Year Photos Fans Think Alia Ranbir Daughter Raha Gave Him Handmade Card

अयान मुखर्जी ने ऐसे मनाया नया साल; आलिया की बेटी राहा से क्या है संबंध? फैंस ने ब्रह्मास्त्र 2 पर मांगी अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Ayan Mukerji New Year Post: अयान मुखर्जी ने बाकियों से अलग बड़ी ही सादगी से पहाड़ों में नए साल का स्वागत किया। अब अयान ने इसकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जानिए अयान के न्यू ईयर पोस्ट से क्या है राहा का कनेक्शन?

Ayan Mukerji Shares New Year Photos Fans Think Alia Ranbir Daughter Raha Gave Him Handmade Card
अयान मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ayan_mukerji
विज्ञापन

विस्तार

हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहा है। वहीं सेलेब्स भी अब अपने न्यू ईयर वेकेशन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में अब निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी नए साल का स्वागत करते हुए कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। हालांकि, इस फोटो श्रृंखला में जिस एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का अपनी ओर खींचा है, वो एक रंग-बिरंगा न्यू ईयर का कार्ड है, जिस पर हाथों से न्यू ईयर लिखा हुआ है। जानिए क्यों चर्चा में है अयान को वो हैंडमेड कार्ड…

Trending Videos

उत्तराखंड की वादियों में अयान ने किया नए साल का स्वागत
अयान मुखर्जी ने पार्टी और शोरगुल से दूर उत्तराखंड के बिनसर की वादियों में नए साल का स्वागत किया। अयान की इस फोटो श्रृंखला में भी पहाड़ियों और वादियों के साथ सूर्यास्त की भी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। अयान ने अपनी पोस्ट में नेचर को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया है। साथ ही खाने की भी तस्वीर साझा की। इसी दौरान अयान ने आखिरी स्लाइड में एक प्यारा सा रंग-बिरंगा न्यू ईयर कार्ड भी साझा किया है। इस पर हाथों से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा है। ये कार्ड फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। तस्वीरें साझा करते हुए, अयान ने कैप्शन में सिर्फ ‘नई रोशनी’ लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)


 

फैंस ने पूछा- राहा ने भेजा कार्ड?
अयान के इस कलरफुल कार्ड की तस्वीर लोगों में चर्चा का विषय है। कई फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अयान को ये कार्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने भेजा है। रणबीर और आलिया के साथ अयान के करीबी रिश्तों को देखते हुए फैंस का ये मानना है कि यह हैंडमेड कलरफुल कार्ड राहा ने ही बनाया होगा। एक प्रशंसक ने कमेंट किया कि आखिरी स्लाइड पर राहा की कलाकारी है। जबकि दूसरे ने पूछा, ‘क्या आखिरी स्लाइड पर राहा की आर्ट है?’




 

ब्रह्मास्त्र 2’ पर फैंस ने मांगी अपडेट
इसके अलावा अयान की इस पोस्ट पर कई फैंस ने उनसे ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के बारे में भी सवाल किया है और फिल्म से जुड़ी अपडेट मांगी। एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 का इंतजार है।’ जबकि दूसरे ने आग्रह किया, ‘भाई ब्रह्मास्त्र 2 की आधिकारिक कास्ट जारी करो।’











अयान मुखर्जी ने आखिरी बार यशराज के स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन किया था। हालांकि, फिल्म को काफी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा और भारी बजट के साथ बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही थी। इसके बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि अब अयान ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ पर काम करेंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस फिल्म पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed