सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Enjoys Peacfeul Getaway In Nepal With Wife Tahira Kashyap SEE PICS

पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ नेपाल में छुट्टियां मना रहें आयुष्मान खुराना, देखें खूबसूरत तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 10 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Ayushmann Khurrana Tahira Kashyap Nepal Vacation: ताहिरा कश्यप पति आयुष्मान खुराना के साथ नेपाल में छुट्टियों मना रही हैं। जिसकी खास झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

Ayushmann Khurrana Enjoys Peacfeul Getaway In Nepal With Wife Tahira Kashyap SEE PICS
आयुष्मान खुराना और ताहिरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी, लेखिका-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप नेपाल में छुट्टियां बिताने गए हैं। ताहिरा ने इस खूबसूरत सफर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों बहुत खुश और शांत नजर आ रहे हैं।

ताहिरा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों का एक साथ पोज देना, दीये जलाना और पार्क में सुकून से बैठना शामिल है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरी तस्वीर हर कोई देखना चाहता है और नौवीं तस्वीर लेते समय कैमरे का लेंस थोड़ा साफ करने की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रिप की सबसे खास बात यह थी कि ताहिरा ने नेपाल में अपनी मां का 70वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ भावुक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मां 70 साल की हो गई हैं! आप मेरी प्रेरणा, मेरा आध्यात्मिक सहारा और सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।' 


 
विज्ञापन

ताहिरा ने अपनी मां के लिए आगे लिखा, 'आपने उम्र के इस पड़ाव को भी बहुत खूबसूरत बना दिया है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' ताहिरा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप बचपन के दोस्त हैं और दोनों चंडीगढ़ में पले-बढ़े हैं। उन्होंने 1 नवंबर 2008 को शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का।

आयुष्मान खुराना हाल ही में 15 मई 2026 को रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है।



View this post on Instagram

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)




यह भी पढ़ें: विवाद के बीच प्रणित मोरे ने बंद किया इंस्टाग्राम, दूसरे अकाउंट पर किए जा रहे ट्रोल; यूजर्स बोले- शर्म करो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed