फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baby John New Poster out varun dhawan intense look create buzz on social media

Baby John: खतरनाक अंदाज, खुले बिखरे बाल, 'बेबी जॉन' के नए पोस्टर में दिखा वरुण धवन का सबसे अलग अवतार

Thu, 27 Jun 2024 07:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर जारी हो गया है। अभिनेता का खूंखार अंदाज दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है।     
 

विज्ञापन
Baby John New Poster out varun dhawan intense look create buzz on social media
बेबी जॉन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के एलान के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। अब उत्साह को बरकरार रखने के लिए फिल्म से वरुण का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस दिलचस्प पोस्टर में अभिनेता का खतरनाक अंदाज देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन

'बेबी जॉन' का नया पोस्टर जारी 

निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट को कैप्शन दिया, 'यह खून-खराबा और भी खूनी होने वाला है। वरुण धवन अभिनीत बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।' पोस्टर में वरुण काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। वह लंबी दाढ़ी के साथ लंबे बाल रखे हुए हैं। ऐसा लगता है जैसे वह युद्ध के लिए तैयार है। जैसे ही वरुण के किरदार की नई झलक साझा की गई, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

 

Raayan: 'रायन' के प्रशंसकों को मिला एक और बड़ा तोहफा, उत्साह बढ़ा रहा धनुष की फिल्म का नया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by @muradkhetani


 

वरुण धवन के लुक पर लट्टू हुए प्रशंसक

पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता।' दूसरे ने लिखा, 'यह फायर होने वाला है।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'नई ब्लॉकबस्टर फिल्म लोड हो रही है।' ऐसे ही बाकी प्रशंसक भी वरुण धवन के लुक से काफी प्रभावित हुए हैं और दिल खोलकर उनकी तारीफें कर रहे हैं। बुधवार को निर्माताओं ने नई रिलीज डेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। इंस्टाग्राम हैंडल पर निर्माताओं ने नई रिलीज डेट के साथ भी वरुण धवन का एक दिलचस्प पोस्टर साझा किया गया था। 
 

Marilyn Monroe: अब नहीं टूटेगा मर्लिन मुनरो का घर, सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल होने से प्रशंसकों को तसल्ली

 

'बेबी जॉन' की रिलीज डेट 

'बेबी जॉन' इस क्रिसमस 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म कीर्ति सुरेश की हिंदी फिल्म की शुरुआत है। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म के टीजर को फैन्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed