Akshay Kumar: अजय के बर्थडे पर मैदान का प्रचार करते दिखे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
अजय की मैदान और अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सहित फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं। इस लिस्ट में अब अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। खिलाड़ी कुमार ने अजय को उनके जन्मदिन पर अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
सूर्यवंशी में अजय के साथ काम कर चुके अक्षय ने एक्स पर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वे उनकी फिल्म मैदान का प्रचार करते हुए भी दिखे। अभिनेता ने लिखा, "आपके लिए हमेशा मेरी यही शुभकामनाएं हैं, कर हर मैदान फतह...जन्मदिन मुबारक हो भाई।"
My wish for you always, ‘Kar har Maidaan fateh 🙌🏻’ Happy birthday brother, @ajaydevgn . Love and prayers 🤗
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 2, 2024
अक्षय की यह पोस्ट फैंस के दिल जीत रहा है। इस पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लोग बेकार में ही यह सोच रहे थे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।" इसके अलावा और भी कई यूजर्स कमेंट कर दोनों की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं।
अजय की मैदान और अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। वहीं, मैदान की बात करें तो फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। अजय के जन्मदिन पर फिल्म का फाइनल ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है।
Karisma Kapoor: करिश्मा को पसंद आई करीना की 'क्रू', बेबो के नखरे और अदाकारी पर अभिनेत्री ने बरसाया प्यार