फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade miyan chote miyan actor akshay kumar and taapsee pannu reached udaipur for film Khel Khel mein shooting

Akshay Kumar: 'खेल खेल में' की शूटिंग के लिए उदयपुर पहुंचे अक्षय कुमार, तापसी पन्नू के साथ पूरा करेंगे शेड्यूल

Sat, 24 Feb 2024 09:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Feb 2024 09:49 PM IST
सार

अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब वे अपनी अगली फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bade miyan chote miyan actor akshay kumar and taapsee pannu reached udaipur for film Khel Khel mein shooting
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। एक ओर जहां अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब वे अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अक्षय अब दोबारा फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन

फैंस ने किया जोरदार स्वागत
अक्षय कुमार अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ 'खेल खेल में' की शूटिंग करने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी कुमार उदयपुर में रेडिसन प्रॉपर्टी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान अभिनेता ने अपने कई फैंस से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खींचवाईं। इस दौरान अक्षय काले रंग का कैजुअल आउटफिट पहने नजर आए।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में उमडे़गा सितारों का हुजूम, लिस्ट पर फरमाए गौर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की तो 'खेल खेल में ' टीम ने पिछले साल लंदन में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग भी की थी। अक्तूबर 2023 में अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट का एक वीडियो साझा किया था।फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू के साथ फरदीन खान और वाणी कपूर, आदित्य सील भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई इटालियन फिल्म 'परफेटी स्कोनोसियुटी' (परफेक्ट स्ट्रेंजर्स) का भारतीय रीमेक है।
Deepika Singh: बड़े पर्दे पर नहीं गली दीपिका की दाल, लौटीं सास बहू का धारावाहिक करने, पढ़िए तब क्या कहा था..!

विज्ञापन

अक्षय की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे, जो अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अक्षय, अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अक्षय के पार 'सरफिरा', 'हेरा फेरी 3' भी हैं।
Sunny Kaushal: सनी और विक्की कौशल ने नहीं किया काम पाने के लिए पिता के नाम का इस्तेमाल, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed