{"_id":"65dee392788b45c6840fa663","slug":"bade-miyan-chote-miyan-akshay-kumar-and-tiger-shroff-set-the-dance-floor-ablaze-in-mast-malang-jhoom-song-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan : ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का गाना मस्त मलंग झूम रिलीज, सुनकर हो जाएंगे झूमने पर मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bade Miyan Chote Miyan : ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का गाना मस्त मलंग झूम रिलीज, सुनकर हो जाएंगे झूमने पर मजबूर
Wed, 28 Feb 2024 01:15 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:15 PM IST
सार
‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज किया जा चुका है। गाने के बोल में ही सिर्फ मस्त नहीं है, बल्कि सच में गाना मस्त है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। साथ ही विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने भी इसे अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
akshay kumar, tiger shroff
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया गाना धूम मचाने आ गया है। जी हां, फिल्म का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज किया जा चुका है। गाने के बोल में ही सिर्फ मस्त नहीं है, बल्कि सच में गाना मस्त है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। साथ ही विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने भी इसे अपनी आवाज दी है।
सोनाक्षी भी नजर आईं
एक बार सुनने पर आपको यह गाना झूमने को मजबूर जरूर कर देगा। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक सबकुछ खास है। अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ के डांस स्टेप्स भी कमाल के नजर आए। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। गाने में सोनक्षी भी मस्त अंदाज में नाचते नजर आईं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
गजब का दिखा ब्रोमांस
फिल्म की रिलीज डेट अब नजदीक ही है। ऐसे में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होने से इसके प्रति फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। गाने में अक्षय और टाइगर का स्क्रीन ब्रोमांस गजब का नजर आ रहा है। पूरे जोश के साथ दोनों ने डांस किया है। पार्टी के लिए एक बेहरतरीन लाइव गाना है यह, जिसे सुनेंगे, तो सुनते तो रह ही जाएंगे, आपका इस पर थिरकने का मन भी करेगा। फिल्म का पहला गाना तेरे पीछे तेरा यार खड़ा भी हाल ही में रिलीज किया गया था। इसे भी फैंस ने पसंद किया है।
अक्षय-टाइगर प्रमोशन में बिजी
गौरतलब है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। वहीं, गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। पूरा गाना 3 मिनट 21 सेकंड्स का है। गाने आते ही फैंस ने
सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी करनी शुरू कर दी। कहीं-कहीं तो इसकी तुलना नाटू नाटू गाने से भी कर दी गई। बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ दोनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब बस इंतजार है तो बस फिल्म की रिलीज का! देखते हैं यह दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है!