फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Film to Shoot in Jordan Read Details inside

BMCM: 2024 में धमाल करने को तैयार अक्षय-टाइगर, इस विदेशी लोकेशन पर होने जा रही बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग

Tue, 16 Jan 2024 10:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

बड़े मियां छोटे मियां के कुछ दृश्य जॉर्डन में शूट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के तीन गाने के दृश्यों की शूटिंग इस देश में होने वाली है। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Film to Shoot in Jordan Read Details inside
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बड़े मियां छोटे मियां' का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों की वजह से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इस बीच अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Salaar Success Party: सलार टीम ने बेंगलुरु में मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, ब्लैक थीम में नजर आए कलाकार

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Film to Shoot in Jordan Read Details inside
बड़े मिया छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्डन में होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कुछ दृश्य जॉर्डन में शूट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के तीन गाने के दृश्यों की शूटिंग इस देश में होने वाली है। रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक अक्षय जॉर्डन में शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले वे इस देश में कभी नहीं गए हैं। बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग अब तक मुंबई,लंदन, स्कॉटलैंड और अबू धाबी में हो चुकी है। अब इस लिस्ट में जॉर्डन का नाम भी जल्द ही जुड़ने वाला है।

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff Film to Shoot in Jordan Read Details inside
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े पैमाने पर फिल्माए जाएंगे गाने

सूत्रों के मुताबिक गाने को बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफ करने वाले हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि निर्माता बड़े पर्दे पर दर्शकों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए गानों को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी में हैं। वे गानों के माध्यम से जॉर्डन के विभिन्न मूड और रंगों को दिखाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, वे 400-500 लोगों का दल ले जा रहे हैं, जिसमें लगभग 200 डांसर शामिल हैं। इस कदम के साथ यह जॉर्डन में शूट होने वाली बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है। कहा जा रहा है कि यह शूट 19 जनवरी से दो फरवरी के बीच होगा।
Sushmita Sen: विक्रम भट्ट का खुलासा तो कुछ भी नहीं, विश्वसुंदरी का पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से भी रहा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed