Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर हिंदी सिनेमा में ला रहे हैं बड़ा बदलाव, कलाकारों को दे रहे हैं चुनौती
फिल्म निर्माताओं ने अक्षय और टाइगर की शूटिंग के दौरान की एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो आते ही साशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय टाइगर का एक्शन वीडियो किया साझा
जैकी भगनानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के पर्दे के पीछे का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सहित कई कलाकारों को दिखाया गया, जो पूरी टीम के साथ एक्शन सीन की शूटिंग करने में व्यस्त है। जैकी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'वास्तविक एक्शन का एक नया बेंचमार्क सेट हो गया है, यह एक असाधारण एक्शन सीक्वेंस का अनुभव करने का समय है, जो सीमाओं को पार करता है'
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Richa Chadha-Ali Fazal: माता-पिता बनने वाले हैं अली फजल-ऋचा चड्ढा, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी
एक्शन प्रेमियों के लिए होगा तोहफा
अली अब्बास जफर ने कहा, 'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि बड़ी एक्शन फिल्में बनाने का यह फालतू आकर्षण क्या है हालांकि, मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। मैं आमतौर पर कहता हूं कि शायद यह डरने और कुछ ऐसा हासिल करने की कोशिश करने की प्रवृत्ति है, जो असंभव है। उन्होंने आगे फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर कहा कि इसके एक्शन का कैनवास बहुत वास्तविक है, जो एक्शन प्रेमियों के लिए एक तोहफा होगा।'
एक्शन सीन पर दिया ध्यान
निर्माता जैकी भगनानी ने आगे, 'बड़े मियां छोटे मियां में दो सबसे बड़े एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ हैं। हमने इस फिल्म में एक्शन सीन को वास्तविक दिखाने पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस फिल्म के एक्शन सीन धमाकेदार होना चाहिए और असली होना चाहिए, और हमने ऐसे ही बनाया है। जो देखने में वास्तव लग रहा है, हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।'
ईद के अवसर पर होगी रिलीज
'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा फरवरी 2023 में की गई। यह फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट और एफजेड फिल्म्स द्वारा समर्थित है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जिन्हें हाल ही में 'सलार पार्ट एक: सीजफायर' में देखा गया था। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने फिल्म को निर्मित किया है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' 2024 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले करीब 75 दिन फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Ayodhya Visit: श्रीराम की नगरी पधारे बिग बी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये काम