फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Miyan Chote Miyan Teaser release today starrer akshay kumar tiger shroff directed by ali abbas zafar

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: इंतजार खत्म! कुछ ही देर में आएगा अक्षय-टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां का टीजर

Wed, 24 Jan 2024 08:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 24 Jan 2024 08:51 AM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर थोड़ी देर में रिलीज होने वाला है। अली अब्बास जफर के जरिए जारी किए गए नए पोस्टर ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Teaser release today starrer akshay kumar tiger shroff directed by ali abbas zafar
बड़े मियां छोटे मियां टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। बीते दिन निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इसके टीजर रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर से साफ हुआ कि टीजर 24 जनवरी को रिलीज होगा। 'बड़े मियां छोटे मियां' का इंतजार कर रहे फैंस को आज फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार, दर्शकों का दिल जीतने में सफल होंगे। 

विज्ञापन

कुछ ही देर में आएगा टीजर!

अक्षय कुमार ने भी पोस्ट के जरिए टीजर रिलीज डेट की घोषणा की। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'जब दुनिया को बचाने की बात आती है, तेरे पीछे तेरा यार खड़ा है। बड़े मियां छोटे मियां का टीजर आ रहा है।' नए पोस्टर में हम अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बंदूक के साथ फायरिंग करते हुए देख सकते हैं। हाल ही में, अक्षय कुमार ने एक नया पोस्टर साझा किया और लिखा, 'बड़े और छोटे से मिलने का समय हो गया है। बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज को बस तीन महीने बाकी रह गए हैं। हमसे थिएटर में मिलें। 

विज्ञापन


Fighter: 'फाइटर' की रिलीज से पहले निर्माताओं को तगड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन हुई दीपिका-ऋतिक की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक, स्टारकास्ट

ओरिजनल 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, जिसे 1998 में रिलीज किया गया। दूसरी ओर, नए 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा फरवरी 2023 में की गई। प्रसिद्ध निर्देशक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा समर्थित, फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने का वादा करती है। अक्षय और टाइगर के अलावा, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे, जिन्हें हाल ही में 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' में देखा गया था।

DC Movies: डीसी यूनिवर्स की मूवीज पर जेम्स गन ने दिया बड़ा अपडेट, साझा की अगली सुपरमैन फिल्म से जुड़ी जानकारी

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ईद पर रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की फिल्म

'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर बीते दिन एक अफवाह उठी थी, जिसने फैंस को निराश कर दिया था। रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म को बंद किया जा रहा है। हालांकि, अली अब्बास जफर ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है। निर्देशक ने कहा, 'यह बिल्कुल निराधार है। हम बिल्कुल सही राह पर हैं और ठंडे बस्ते में डालने की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। इतने बड़े पैमाने की फिल्म के लिए महीनों के प्री-प्रोडक्शन की जरूरत होती है। हम इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में शूटिंग शुरू कर देंगे और यूके में शूटिंग करेंगे।' अली अब्बास जफर ने अपना वादा निभाया। फिल्म इस साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed