Rakul-Jackky: रकुल-जैकी की शादी में 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जमकर मचाया था धमाल, वीडियो हुआ वायरल
अक्षय और टाइगर जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने हाल ही में गोवा में शादी की थी। इस समारोह में दोनों सितारों के परिवारों के साथ फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। 21 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में यह नवविवाहित जोड़ा काफी खुश नजर आ रहा था।
अब रकुल और जैकी की शादी का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैकी की बारात में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं। इस छोटे से क्लिप में दोनों सितारों को दूल्हे राजा को बधाई देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आगे अक्षय और टाइगर थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
SAG Awards 2024: स्क्रीन गिल्ड अवॉर्ड्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' का धमाल, टीवी कैटेगरी में 'द बियर'-'बीफ' की धूम
#WATCH | Actors Akshay Kumar and Tiger Shroff attended the wedding celebrations of actor Jackky Bhagnani and actress Rakul Preet Singh in Goa. (21.2) pic.twitter.com/l64R1QNIKA
— ANI (@ANI) February 25, 2024
एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड के सितारे भारत में शादी कर रहे हैं, यह देखकर अच्छा लग रहा है।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय और टाइगर जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। वहीं, इसका निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Madhoo: 'फूल और कांटे' की रिलीज पर मधु ने खुद को कर लिया था दोस्त के घर कैद, अजय देवगन से भी रहती थीं दूर