'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का 'आशिक सरंडर हुआ', नया गाना रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की नटखट हीरो यानि वरुण धवन और उसकी चुलबुली हीरोइन यानि आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज से पहले ही काफी चर्चाएं बटोर रही है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को अभी से पसंद किया जा रहा है। हालांकि दोनों ने इससे पहले भी स्क्रीन पर जबरदस्त धमाके किए हैं लेकिन लोगों को इस बाद 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म के कई गाने भी अब तक रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में फिल्म का एक और नया गाना 'आशिक सरंडर हुआ' रिलीज हुआ है। इस गाने में वरुण और आलिया की केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है। दोनों बड़े ही मस्तमौला की तरह गाने पर ठुमकते नजर आ रहे हैं। गाने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-