{"_id":"5daec7158ebc3e01696898f2","slug":"bappi-lahiri-recorded-song-with-lady-gaga-and-akon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ धूम मचाएंगे बप्पी लहरी, लेडी गागा और एकॉन के साथ मिलाया हाथ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ धूम मचाएंगे बप्पी लहरी, लेडी गागा और एकॉन के साथ मिलाया हाथ
Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला,
मुंबई डेस्क, अमर उजाला,
Published by: anand anand
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीतकार बप्पी लहरी इन दिनों देश से अधिक विदेश में समय बिता रहे हैं। संगीत जगत में करीब 50 साल बिता चुके बप्पी लहरी ने हाल में अंतरराष्ट्रीय गायिका लेडी गागा के साथ दो गाने रिकॉर्ड किए हैं। ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो सकते हैं। वहीं करीब दो महीने पहले बप्पी ने हॉलीवुड सिंगर एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
इस बारे में बात करते हुए बप्पी ने कहा, हां दो ड्यूएट, जिसे लेडी गागा ने अंग्रेजी में और मैंने अपने स्टाइल में हिंदी में गाया है। हम इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आशा करते हैं कि ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो जाए। वहीं मैंने दो महीने पहले एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया था। यह गाना भी जल्द सामने आएगा।
विज्ञापन
बप्पी लहरी ने अपने लोकप्रिय ट्रैक जिमी जिमी के बारे में भी बात की। जिसे हाल में रीक्रीएट वर्जन मिला है। गायक ने कहा, इस गाने को रिकॉर्ड करने में काफी समय लगा था क्योंकि मैंने इंडियन अंतरे में डिस्को बीट्स डाले थें। इसमें मैंने नई सिंगर पार्वती खान के साथ एक्सपेरिमेंट भी किया था। बप्पी ने आगे बताया कि चार दशक के बाद भी इस गाने को दुनियाभर में इतना प्यार मिलना खुशी की बात है।
विज्ञापन
पढ़ें: कमांडो 3 की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल को मिला सरप्राइज, जंगली के लिए जीते दो इंटरनेशनल अवार्ड्स