फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Before Ranveer Singh FWICE banned Chunky Panday but not Dharmendra or Shatrughan Sinha

रणवीर से पहले इन सितारों पर लगा था बैन, चंकी पांडे ने सुनाया धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़ा किस्सा

Wed, 27 May 2026 10:49 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 27 May 2026 10:49 AM IST
सार

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज के बीच विवाद जारी है। इस बीच चंकी पांडे ने बताया है कि पहले भी एक मामले में कई कलाकारों के खिलाफ नोटिस जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Before Ranveer Singh FWICE banned Chunky Panday but not Dharmendra or Shatrughan Sinha
धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सोमवार को रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया। इसका मतलब यह है कि FWICE ने अपने 4 लाख से ज्यादा सदस्यों से कहा है कि वे रणवीर सिंह के साथ काम न करें। FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि यह नोटिस तभी वापस लिया जाएगा, जब रणवीर सिंह खुद उनके सामने पेश होंगे और फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर निकलने वाले विवाद को सुलझाएंगे।
विज्ञापन

Before Ranveer Singh FWICE banned Chunky Panday but not Dharmendra or Shatrughan Sinha
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इन कलाकारों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस
हालांकि, रणवीर सिंह पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिनके खिलाफ FWICE ने इतना सख्त कदम उठाया है। पिछले 10 वर्षों में, FWICE ने एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और सिंगर मीका सिंह जैसी मशहूर हस्तियों के खिलाफ भी नॉन-कॉपरेशन का निर्देश जारी किया है। ज्यादातर मामलों में इसकी वजह राजनीतिक रही है। इस संस्था ने 1986 में भी सख्त कदम उठाया था। उस समय, फिल्म इंडस्ट्री ने सिनेमा टिकटों और शूटिंग के सामान पर लगाए गए भारी टैक्स के विरोध में सामूहिक हड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Before Ranveer Singh FWICE banned Chunky Panday but not Dharmendra or Shatrughan Sinha
आग ही आग - फोटो : एक्स
पूरी इंडस्ट्री में हुआ था हड़ताल का एलान
जब FWICE ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल का ऐलान किया था, उस वक्त पहलाज निहलानी 'आग ही आग' (1987) को प्रोड्यूस कर रहे थे। इस फिल्म की स्टारकास्ट जैसे धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और चंकी पांडे ने बेंगलुरु और ऊटी में शूटिंग जारी रखी थी। चंकी पांडे ने हाल ही में इकॉनोमिक टाइम्स से बातचीत में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

Before Ranveer Singh FWICE banned Chunky Panday but not Dharmendra or Shatrughan Sinha
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@chunkypanday
इन कलाकारों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
चंकी पांडे ने बताया 'हड़ताल के बावजूद शूटिंग जारी रखने के लिए मेरे और इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। धर्मेंद्र जी और शत्रुघ्न सिन्हा जी भी इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन वे इतने बड़े स्टार थे और एक साथ 30-40 फिल्में कर रहे थे कि उन पर बैन लगाना मुमकिन नहीं था। मैं उस समय नया था। मेरी फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई थी, इसलिए मुझ पर लगभग एक हफ्ते का बैन लगा दिया गया। बाद में, मैंने माफी मांग ली और एक हफ्ते के भीतर ही बैन हटा दिया गया।'

एक ही अभिनेता के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते थे इम्तियाज अली, इन कलाकारों ने बदल दी सोच

क्या है विवाद?
FWICE ने दावा किया है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद, रणवीर उनके सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने फरहान की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के जवाब में अपना पक्ष नहीं रखा। रणवीर ने शूटिंग शुरु होने से कुछ दिन पहले ही प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed