प्रियदर्शन ने फिल्म करने से पहले गोविंदा के सामने रखी थी एक शर्त, ‘भागम भाग’ से जुड़ा किस्सा किया शेयर
Priyadarshan on Govinda: फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने एक्टर गोविंदा के सामने साथ काम करने से पहले एक शर्त रखी थी। जानिए क्या थी वो शर्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियदर्शन की फिल्मों के तो लोग आज भी दीवाने हैं। उनकी कुछ फिल्में अभी भी फैंस के दिलों में राज करती हैं। अब प्रियदर्शन कुछ ही दिनों में फिर से अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ मूवी ला रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया।
क्या थी प्रियदर्शन की सबसे बड़ी उपलब्धि?
मशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अभिनेता गोविंदा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘मुझे पद्म श्री मिला था और एक इंटरव्यू में मुझसे पूछा गया कि क्या यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
तो, मैंने कहा नहीं, मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैंने गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5 बजे सेट पर बुलाया और फिल्म समय पर पूरी कर ली।’
गोविंदा के सामने रखी थी शर्त
प्रियदर्शन ने आगे बताया कि फिल्म शुरू होने से पहले उन्होंने गोविंदा से साफ बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने गोविंदा से कहा था कि मैंने आपके बारे में बहुत सारी बातें सुनी हैं, इसलिए अगर आप समय पर नहीं आ सकते तो कृपया यह फिल्म मत कीजिए। लेकिन मैं आपको एक बात बताऊं, वह हर दिन समय पर सेट पर आते थे। उनके साथ काम करके मुझे सच में बहुत मजा आया।’
मुझे एक और राइटर की जरूरत नहीं है
डायरेक्टर ने यह भी बताया कि गोविंदा अक्सर सेट पर अपने डायलॉग खुद से बदल देते थे या नए डायलॉग जोड़ देते थे। हालांकि यह बात उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आती थी। प्रियदर्शन ने हंसते हुए कहा, ‘गोविंदा अपने डायलॉग खुद डाल देते थे, तो मैंने उनसे कहा- मैं पहले से ही नीरज वोहरा (स्क्रीनराइटर) को पैसे दे रहा हूं, मुझे एक और राइटर की जरूरत नहीं है।’
बता दें कि गोविंदा ने प्रियदर्शन की फिल्म ‘भागम भाग’ में काम किया था, जो आज भी कई लोगों की फेवरेट कॉमेडी फिल्मों में से एक है।