भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान को उतारा है। भारत ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलती मजाक का नया मुद्दा बन गई।
Chandrayaan 3: वाह दीदी! ममता बनर्जी भूलीं देश के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम, राकेश शर्मा को बताया राकेश रोशन
भारत ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गलती मजाक का नया मुद्दा बन गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम से लेकर खास तक ने अपने तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को 'मिशन मून' के लिए बधाई दी है लेकिन इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल सीएम ममता बनर्जी चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रही थीं और इसी दौरान उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को याद करते हुए उनका और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बातचीत का जिक्र किया था।
उन्होंने कहा कि जब राकेश अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था, 'ऊपर से भारत कैसा दिखता है आपको?' लेकिन वो राकेश शर्मा को राकेश रोशन बोल गईं , जो कि एक मशहूर फिल्ममेकर हैं, जिसके बाद ही ममता बनर्जी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
“Rakesh Roshan” 🌝🌝🌝 pic.twitter.com/KCxcosFTiQ
बता दें कि सिर्फ ममता बनर्जी ही नहीं और भी नेता हैं, जो चंद्रयान-3 पर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजस्थान सरकार में एक खेल मंत्री अशोक चंदा ने चंद्रयान -3 मिशन के "यात्रियों" को बधाई दे डाली। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा, 'अगर हम सफल होते हैं और सुरक्षित लैंडिंग करते हैं, तो मैं यात्रियों को सलाम करता हूं। हमारा देश विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में एक कदम आगे बढ़ गया है, मैं इसके लिए देशवासियों को बधाई देता हूं'।
यह भी पढ़ें: बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज होगी 'ओएमजी 2', अमित राय बोले- हम मूल फिल्म दिखाएंगे
वहीं बात करें राकेश शर्मा की तो, स्ट्रोनॉट राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के Soyuz T-11 अभियान के तहत स्पेस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अंतरिक्ष यात्रा पर गए राकेश शर्मा से पूछा था कि वहां से भारत कैसा दिखता है और राकेश शर्मा ने कहा था- सारे जहां से अच्छा। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग के साथ इतिहास रच दिया। दक्षिणी ध्रुव पर आजतक कोई देश नहीं पहुंचा है। ऐसा करने वाला भारत पहला और चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग देशों की लिस्ट पर चौथे नंबर बन गया है।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर चलेगा 'सत्यप्रेम की कथा' का जादू, यहां देख सकते हैं फिल्म