फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song

Pathaan: सेंसर बोर्ड की कैंची से बच गया 'बेशरम रंग', फिर भी खतरे में क्यों शाहरुख-दीपिका का गाना?

Fri, 06 Jan 2023 12:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 12:47 PM IST
सार

शाहरुख खान भी फिल्म से इस गाने को हटाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख और यशराज फिल्म्स की टीम के बीच इस गाने को लेकर काफी बातचीत हुई है, जिसके बाद फिल्म से गाने को हटाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को सीबीएफसी ( सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) का सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म में कुछ बदलाव के बाद इसे रिलीज की मंजूरी दे दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को वैसे का वैसा ही रहने देने का फैसला किया था, लेकिन देश में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर विरोध के चलते यशराज फिल्म्स ने इस पर बड़ा फैसला लिया। 

विज्ञापन

Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media

फिल्म में गाने की जरूरत नहीं
बीते दिनों बेशरम रंग को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक दलों द्वारा इस गाने का काफी विरोध किया गया। ऐसे में यशराज फिल्म्स ने यह बड़ा फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गाने को एडिट करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है अब फिल्म में इस गाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पहले ही अधिक गानों का उपयोग किया गया है। फिलहाल इस गाने की ज्यादा जरूरत नहीं है। इसे फिल्म में क्यों रखा जाए और लोग इसे वैसे भी हटाना चाहते हैं तो हम उनके गुस्से के शिकार क्यों बनें?

यह भी पढ़ें- AR Rahman: शादी के लिए रहमान ने रख दी थीं तीन शर्त, मां करीमा बेगम ने ऐसे ढूंढी लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media

फिल्म को गाने से हो सकता है नुकसान
देश के कई राज्यों में बेशरम रंग को लेकर विरोध देखने को मिला था, जिनमें बिहार के प्रमुख डिस्ट्रिब्यूटर सुमन सिन्हा भी शामिल थे। उनका कहना था कि अगर फिल्म से इस गाने को नहीं हटाया गया तो बिहार के लोग पठान नहीं देखेंगे। प्रसून जोशी का कहना है कि ऐसे में लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए क्यों मजबूर करना? इससे नुकसान फिल्म को ही होगा, वह भी सिर्फ 'बेशरम रंग' गाने की वजह से। 

ये भी पढ़े-Diljit Dosanjh: जब दिलजीत दोसांझ ने कंगना रणौत से ले लिया था पंगा, ट्विटर वॉर में जमकर हुई थी तू-तू मैं-मैं

विज्ञापन

Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media

पठान फिल्म से गाने को हटाने का लिया फैसला
रिपोर्ट्स के अनुसार] शाहरुख खान भी फिल्म से इस गाने को हटाने के लिए तैयार हैं। शाहरुख और यशराज फिल्म्स की टीम के बीच इस गाने को लेकर काफी बातचीत हुई है, जिसके बाद फिल्म से गाने को हटाने का फैसला लिया गया।  दरअसल बीते दिनों सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया गया था। उस दौरान सीबीएफसी ने भी बेशरम रंग में कुछ बदलाव करने को कहा गया था। 

यह भी पढ़ें- Box Office Report: चार फिल्मों के मुकाबले में 'अवतार 2' के सिर सजा ताज, बाकी तीन का गुरुवार को ऐसा रहा हाल

Besharam Rang can be removed from Pathaan Shah Rukh took big decision regarding Deepika padukone song
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media

बेशरम रंग गाने को लेकर हुआ था काफी बवाल
बता दें कि बीते दिनों पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल हुआ था। इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ था। साथ ही, राजनीतिक दलों ने भी इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed