सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Besides Rohit Shetty And Ranveer Singh Bishnoi Gang Reiki Of Many Bollywood Stars House Crime Branch Founds

बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड? कई सेलेब्स के घर हुई रेकी; CM फडणवीस बोले- किसी गैंग को बढ़ने नहीं देंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Bishnoi Gang Target Bollywood: ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अब पूरी तरह से बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गया है। रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी के बाद रणवीर सिंह को भी धमकी मिली है। क्राइम ब्रांच की जांच में अब कई अन्य सेलेब्स की रेकी का मामला भी सामने आया है। जानिए जांच में क्या कुछ पता चला…

Besides Rohit Shetty And Ranveer Singh Bishnoi Gang Reiki Of Many Bollywood Stars House Crime Branch Founds
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड पर एक बार फिर गैंगस्टर्स का साया पड़ा है। सलमान खान लगातार ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। वहीं पिछले दिनों फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली। अब बीती रात रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है। अब रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के घर की भी रेकी की थी। वहीं मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Trending Videos


किसी गैंग को मुंबई में पैर नहीं पसारने देंगे
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी के बाद रणवीर सिंह को धमकी मिलने पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी गैंग को मुंबई में पैर पसारने नहीं दिया जाएगा। जिसने भी ऐसा करने की कोशिश की है, मुंबई पुलिस ने उसे उसकी जगह दिखाई है। कई बार पब्लिसिटी हासिल करने के लिए भी ऐसी हरकतें की जाती हैं, लेकिन मुंबई पुलिस ऐसे लोगों को ढूंढकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स के घर के बाहर मिली बिश्नोई गैंग के गुर्गों की लोकेशन
मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में लगातार नई-नई जानकारियां इकट्ठा कर रही है। अब सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की वारदात से पहले बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन विभिन्न फिल्मी सितारों के घरों के बाहर पाई गई। इसे आधार बनाकर क्राइम ब्रांच अब संबंधित सुरागों को जोड़ने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि रेकी करने की जिम्मेदारी गैंग ने अपने अलग-अलग सदस्यों को दी थी।

Besides Rohit Shetty And Ranveer Singh Bishnoi Gang Reiki Of Many Bollywood Stars House Crime Branch Founds
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के रिश्तेदार को भी दी गई धमकी
इसके अलावा बीते दिन अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में और भी तेजी दिखाई है। इसके बाद यह जानकारी भी मिली है कि अभिनेता सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को भी करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने की धमकी दी गई है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं इस मामले की जांच लगातार जारी है।

रणवीर सिंह से की गई करोड़ों की फिरौती की मांग

  • 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी।
  • पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से जा टकराई थी।
  • बाद में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए ये जिम्मेदारी ली गई थी।
  • पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये धमकी दी गई थी कि ये सिर्फ ट्रेलर है। अगर नहीं सुधरे तो अगली गोली घर के अंदर इसके बेडरूम में चलेगी, इसकी छाती पर।
  • इसके बाद 10 फरवरी की शाम को ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है।
  • मुंबई पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट व्हॉट्सएप पर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं।
  • इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed