कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म नर्स की बहादुरी की अनसुनी कहानी को बताती है। इस फिल्म में कंगना ने एक नर्स की भूमिका निभाई है। अपनी फिल्म और अपने किरदार को लेकर कंगना ने कई बातों का खुलासा किया है।
'भारत भाग्य विधाता' में अपने किरदार को लेकर कंगना रनौत ने की खुलकर बात, नर्सों की वर्दी को ब्रिटिश लुक बताया
Kangana Ranaut On Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अपने किरदार के अलावा फिल्म को लेकर कंगना ने कई बातों का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्स की ड्रेस को लेकर कंगना की राय
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में एक नर्स की भूमिका निभाई है। एएनआई से बातचीत के दौरान इस फिल्म में नर्स की ड्रेस को लेकर कंगना ने कहा, 'नर्सों की वर्दी बहुत ब्रिटिश लगती है, उन्हें नर्सों की अपनी पसंद के अनुसार भारतीय रूप दिया जाना चाहिए।'
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: "Nurses’ uniforms look very British; they should be Indianised according to the nurses’ own preferences," says Actress and BJP MP Kangana Ranaut pic.twitter.com/foTaujHsU4
— ANI (@ANI) June 7, 2026
कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने 'भारत भाग्य विधाता' में एक नर्स की भूमिका क्यों निभाई है। कंगना ने कहा, 'अस्पताल के कर्मचारियों ने देश के लिए दृढ़ता दिखाई। एक नर्स अजमल कसाब की पहचान करने में महत्वपूर्ण गवाह बनकर उभरीं।' इसके साथ ही कंगना ने पीएम मोदी की 'भारत भाग्य विधाता' की योजना के बारे में भी खास बात बताई है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: "Hospital staff stood firm for the nation - a nurse and the ‘mama–maushi’ (caretakers) emerged as key witnesses in identifying Ajmal Kasab" says Actress and BJP MP Kangana Ranaut pic.twitter.com/8ZYwA8JNKr
— ANI (@ANI) June 7, 2026
'नर्सों ने 20 बच्चों को जन्म देने में की मदद'
कंगना रनौत ने कहा, 'भारत भाग्य विधाता 26/11 हमलों की एक अनकही वीरता की कहानी है।' इसके साथ ही कंगना ने बताया कि उस दौरान गोलियों और अफरा-तफरी के बीच, नर्सों ने 20 बच्चों को जन्म देने में मदद की थी।'
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: “Bharat Bhagya Vidhata” is an untold tale of heroism from the 26/11 attacks - amid bullets and chaos, nurses helped deliver 20 babies", says Actress and BJP MP Kangana Ranaut pic.twitter.com/nPKedPcVAP
— ANI (@ANI) June 7, 2026
फिल्म में कंगना रनौत ने एक नर्स की भूमिका निभाई है। उनके साथ गिरिजा ओक भी एक नर्स के किरदार में हैं। इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है। ‘भारत भाग्य विधाता’ एक पैन-इंडिया फिल्म है। कंगना इस फिल्म की निर्माता भी हैं। कंगना और गिरिजा के अलावा फिल्म में स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: एकता कपूर के 51वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, करीना कपूर से लेकर सोनम और सिद्धार्थ ने लुटाया प्यार