सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने द ग्रेट खली से बुलवाया रोमांटिक डायलॉग, खड़े होकर पब्लिक पीटने लगी तालियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 28 Dec 2021 12:19 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक कार्यक्रम में द ग्रेट खली से रोमांटिक डायलॉग बुलवाया। इसे सुनकर वहां मौजूद लोग तालियों और सीटियों की बरसात करने लगे। देखिए मजेदार वीडियो...

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh Ask The Great Khali to deliver a Romantic dialogue video goes viral watch here
अक्षरा के साथ द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ स्टेज साझा करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह ने जहां साड़ी पहने एंकरिंग कर रही हैं। वहीं द ग्रेट खली रेड पैंट-टीशर्ट और ब्लैक कोट पहने एक सिंघासन में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
Bhojpuri actress Akshara Singh Ask The Great Khali to deliver a Romantic dialogue video goes viral watch here
अक्षरा के साथ द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

खली ने बोला रोमांटिक डायलॉग

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'कैप्शन की जरूरत ही नहीं है।' बता दें कि इस वीडियो में अक्षरा सिंह एक रोमांटिक डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। जिसे द ग्रेट खली रिपीट कर रहे हैं। वीडियो में अक्षरा खली से ‘हम रऊआ सबसे बहुत प्यार करीला’ बोलने के लिए कहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh Ask The Great Khali to deliver a Romantic dialogue video goes viral watch here
अक्षरा के साथ द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

पब्लिक ने दिया ये रिएक्शन

जब द ग्रेट खली ने अपनी भारी भरकम आवाज में इस रोमांटिक डायलॉग को दोहराया तब पास खड़ी अभिनेत्री अपनी हंसी को रोक नहीं पाईं। उन्हें देख खली भी हंसने लगे। अक्षरा ने खली को देख कहा, आप कितने प्यारे हैं। ये सुनते ही वहां खड़ी पब्लिक तालियों और सीटियों की बरसात करने लगती हैं।

Bhojpuri actress Akshara Singh Ask The Great Khali to deliver a Romantic dialogue video goes viral watch here
अक्षरा के साथ द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अक्षरा सिंह और द ग्रेट खली का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'जहां हो ग्रेट खली वहां किसी की नहीं चलती।' वहीं दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'सर आप मुक्का मारकर सोफा ही तोड़ दीजिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh Ask The Great Khali to deliver a Romantic dialogue video goes viral watch here
Akshara Singh - फोटो : instagram/singhakshara

मिले 2 लाख 55 हजार व्यूज 

अक्षरा का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 2 लाख 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस वीडियो को शेयर कर खली की तारीफ कर रहे हैं और अक्षरा को भोजपुरी इंडस्ट्री की शान बढ़ाने के लिए शाबासी दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed