{"_id":"61ca7c7de39481251d26c5ec","slug":"arrest-sunny-leone-trends-on-twitter-for-madhuban-mein-radhika-song-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: ट्विटर पर उठी सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग, ‘मधुबन में राधिका’ गाने को हटाने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: ट्विटर पर उठी सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग, ‘मधुबन में राधिका’ गाने को हटाने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे'
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban Song) रिलीज के बाद से ही विवादों में है। म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने रविवार को बताया कि कंपनी अपनी 'मधुबन' गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। हालांकि बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया पर सनी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #Arrest_Sunny_Leone सुबह से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
सनी लियोनी का नया गाना मधुबन विवादों में घर गया है।
- फोटो : youtube
एक यूजर ने लिखा है, सनी लियोनी का हिन्दू धर्म को आघात पहुंचाने वाला गाना ''मधुबन में राधिका नाचे'' में अभी तक बदलाव नहीं किया गया है। हम लोग कब तक बॉलीवुड के खिलाफ चुप बैठे रहेंगे। यह लगातार हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। सनी लियोनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मधुबन
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी के गाने पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप लगा है। गाना राधा पर आधारित है, जिसके लिरिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इस गाने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि गाने के वीडियो ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। वह अपने इस गाने के लिए माफी मांगे और अपने गाने मधुबन को 3 दिनों के अंदर वापस ले लें वरना इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सारेगामा ने कहा था, ‘देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हए हम लोगों ने फैसला लिया है कि ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स और नाम को तीन दिनों के अंदर बदल लिया जाएगा।
4 of 5
मधुबन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मथुरा के संतों ने का कहना है कि राधा उनके लिए पूजनीय हैं। सनी ने गाने पर अश्लील डांस किया है। ऐसे में उसे बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उसके वीडियो एलबम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।’
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Instagram
सनी कई कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। सनी लंबे समय से कंडोम का विज्ञापन कर रही हैं। नवरात्रि के मौके पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के बिल बोर्ड लगाए गए थे जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X