सब्सक्राइब करें

83 Collection Day 4: चार दिन में ही आधा रह गया रणवीर की '83' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Dec 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 4: Ranveer Singh 83 Movie Looking Tough Now to Cross Even 100 Crore Mark
83 Day 4 collection - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में तो ठीक ठाक कमाई की लेकिन तीसरे और चौथे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। चौथे दिन के कलेक्शन से ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म का गेमओवर हो गया है और अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


 

Trending Videos
83 Box Office Collection Day 4: Ranveer Singh 83 Movie Looking Tough Now to Cross Even 100 Crore Mark
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन यानी क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन महज 17 करोड़ ही रहा। माना जा रहा था कि फिल्म छुट्टियों पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन आंकड़े ठीक इसके उलट आए। फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े और भी हैरान कर देने वाले हैं। चौथे दिन 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 से 7 करोड़ की कमाई ही की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 4: Ranveer Singh 83 Movie Looking Tough Now to Cross Even 100 Crore Mark
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ने अब तक कुल 52.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी बिक चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अगर 100 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार न कर सकी तो ये अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर तगड़ा असर डालेगी। जितने बड़े स्केल और बजट की यह फिल्म है, उस हिसाब से कमाई का आंकड़ा बहुत कम है। 

 

83 Box Office Collection Day 4: Ranveer Singh 83 Movie Looking Tough Now to Cross Even 100 Crore Mark
रणवीर सिंह 83 Movie: कपिल के साथ रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। इस कारण लेट नाइट शोज बंद हो गए हैं। इन सब का असर फिल्मों की कमाई पर पड़ता दिखाई दे रहा है। फैंस को इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्यार तो मिल रहा है लेकिन ये प्यार फिलहाल थियेटर तक नहीं पहुंच रहा। इस फिल्म से क्रिसमस पर असाधारण प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
83 Box Office Collection Day 4: Ranveer Singh 83 Movie Looking Tough Now to Cross Even 100 Crore Mark
Tahir Raj Bhasin, ranveer Singh in 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, अम्मी विर्क और पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका अदा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed