फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress sahar afsha who worked with khesari lal quit film industry after sana khan zaira wasim

Bhojpuri: अब इस अभिनेत्री ने इस्लाम के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, बोलीं- सब खत्म करने का इरादा कर लिया

Sat, 08 Oct 2022 02:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 02:25 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री सहर अफशा ने शोबिज की दुनिया को छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि वह इस्लाम की राह पर चलेंगी।

विज्ञापन
Bhojpuri actress sahar afsha who worked with khesari lal quit film industry after sana khan zaira wasim
सहर अफशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमा जगत की कई अभिनेत्रियां शोबिज की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, जिसमें सना खान और जायरा वसीम जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री से दूरी बनाकर इस्लाम की राह पकड़ी है और अब भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री सहर अफशा ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। सहर अफशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि उन्होंने शोबिज की दुनिया को छोड़ने का फैसला किया है। उनके इस पोस्ट से फैंस हैरान है।

विज्ञापन

 

सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात फैंस तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस नोट को उन्होंने तीन अलग-अलग भाषा हिंदी, इंग्लिश और उर्दू में शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने यह तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।'

यह भी पढ़ें:- Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पोस्ट में आगे सहर ने लिखा, 'अगर चाहे मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन में तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है। आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए। उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।'


यह भी पढ़ें:- Pathan 2: शाहरुख खान की 'पठान' का बनेगा सीक्वल! यहां जानें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी

 
विज्ञापन

सहर अफशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर सहर के कई फैंस ने कमेंट किया है। इन सबके बीच, सहर अफशा के इस फैसले पर सना खान ने खुशी जताई है। उन्होंने कमेंट में लिखा, 'माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed