फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Star Kartik Aaryan Opens Up About His Girlfriend Name when asked manjulika vidya balan as pe

Kartik Aaryan: भूल भुलैया 3 अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताया अपनी गर्लफ्रेंड का नाम, बोले- उसका प्यारा....

Sun, 03 Nov 2024 03:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 03 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस फिल्म में मंजूलिका के किरदार में विद्या बालन ने जब एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से जब उनकी गर्लफ्रेंड का नाम पूछा तो कार्तिक पहले शरमाए और फिर उनके जवाब से सभी दंग रह गए।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Star Kartik Aaryan Opens Up About His Girlfriend Name when asked manjulika vidya balan as pe
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक का रूह बाबा का किरदार सभी को पसंद आया। फिल्म लगातार सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं इसी बीच भूल भुलैया 2 में मंजूलिका के कारदार से सभी का दिल जीतने वाली अभेनेत्री विद्या बालन ने जब कार्तिक से पूछा कि अगर उनकी कोई गर्लफ्रेंड है तो उसका नाम बताएं। विद्या की इस बात पर कार्तिक का जवाब सुनकर हैरान हो जाएंगे आप।
विज्ञापन


कौन है कार्तिक की गर्लफ्रेंड
कार्तिक आर्यन की लव लाइफ अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। ग्रेट इंडियन कपिल शो में आने के दौरान, उनकी भूल भुलैया 3 की को-स्टार विद्या बालन ने जब कार्तिक से पूछा कि वह किसे डेट कर रहे हैं। कपिल और विद्या ने कार्तिक की मां से पूछा कि अगर कोई ऐसी महिला है, जिसे कार्तिक डेट कर रहे हैं तो उसका नाम बताएं।
विज्ञापन


कार्तिक की गर्लफ्रेंड का नाम
विद्या ने शो में कार्तिक को चिढ़ाते हुए पूछा, "उसका नाम क्या है?" उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान, वह हमेशा शॉट्स के बीच अपने फोन पर रहते थे। मैं उसके बगल में खड़ी हो जाती थी, ताकि कोई इशारा मिल सके, लेकिन मैं उसे केवल यह कहते हुए सुन सकती थी, 'मी टू, मी टू।' इसलिए मुझे कोई अंदाजा नहीं था!" विद्या ने कहा, "वह मी टू नहीं है!" कार्तिक ने चुटकी लेते हुए कहा, "उसका नाम मीतू है।" विद्या जानना चाहती थी कि क्या कार्तिक की कोई गर्लफ्रेंड है और उसने उससे उसका नाम पूछा। विद्या ने पूछा, “मैं पूछू सवाल, सच के लिए? उसका नाम क्या है?" कार्तिक की मां ने कहा, "मैं कह रही हूं किस का नाम लोगे? एक हो तो बोलो।" इससे शो में मौजूद मेहमान हंस पड़े।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




विद्या की कार्तिक को सलाह
एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने बताया कि कार्तिक सिंगल हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कार्तिक के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बड़ा संकेत दिया और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, "बहुत बढ़िया, अब उन्होंने सभी दरवाजे खोल दिए हैं।" जब उनसे पूछा गया कि वह उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, "मैं उन्हें केवल यही सलाह देना चाहूंगी कि वह किसी रिश्ते में बंध जाएं और उसे निभाएं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




भूल भुलैया 3 कलेक्शन
कार्तिक आर्यन और विद्या बालन फिलहाल भूल भुलैया 3 में नजर आ रहे हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से क्लैश हुई। क्लैश के बावजूद, भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। भूल भुलैया 3 ने भारत में पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने  37 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तीसरे दिन रविवार को भूल भुलैया 3 ने 14.51 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अभी पूरे दिन में बदलेगी। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 87.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Kartik Aaryan: अपनी पहली कार को लेकर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, भूल भुलैया 3 के रूह बाबा बोले- म्यूजिक सिस्टम...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed