फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Will Akshay Kumar be seen in Anees Bazmee Upcoming Film know director Statement

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अफवाहों पर निर्देशक अनीस बज्मी का बड़ा बयान

Tue, 13 Feb 2024 08:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 13 Feb 2024 08:29 AM IST
सार

बीते लंबे समय से खबरें थीं कि अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे। वहीं, इन अफवाहों पर अब फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Will Akshay Kumar be seen in Anees Bazmee Upcoming Film know director Statement
कार्तिक आर्यन, अनीस बज्मी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में आगामी फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में इससे अक्षय कुमार के जुड़ने की खबरों पर भी निर्देशक की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि क्या कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे या नहीं?

विज्ञापन

'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे अक्षय?

बीते लंबे समय से यह कयास लगाया जा रहा था कि अक्षय कुमार तीसरी किस्त में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब निर्देशक ने चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है। अनीस ने पुष्टि की कि अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म की तीसरी किस्त में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। अनीस ने कहा, 'नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं जहां हम साथ काम कर सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'भूल भुलैया 3' से जुड़ीं विद्या बालन

अनीस बज्मी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'भविष्य में, निश्चित रूप से हां।' उन्होंने कहा कि 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग का पहला दिन 10 मार्च है। बीते दिन विद्या बालन के इस फिल्म से जुड़ने की पुष्टि हुई। मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह विद्या के साथ 'मेरे ढोलना' पर डांस करते देखे गए। साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही है, मैं विद्या का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। भूल भुलैया 3 इस दिवाली पर धूम मचाने वाली है।'

Laaptaa Ladies: 16 साल की उम्र, 10 मिलियन फॉलोअर्स, आमिर खान ने सोशल मीडिया से खोजी अपनी फिल्म की नई हीरोइन

विज्ञापन

बज्मी ने की विद्या की तारीफ 

विद्या के बारे में बात करते हुए अनीस ने कहा, 'देखिए, विद्या मेरी फिल्म थैंक यू में तीन दिन का रोल करने के लिए तैयार हो गई थीं। मुझे याद है मैंने उन्हें फोन किया था और उन्होंने अपनी सहमति देने में देर नहीं लगाई। मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं उस दयालु भाव को कभी नहीं भूल सकता। यह सब वहीं से शुरू हुआ और आज मैं यहां हूं, सेट पर जाने के लिए तैयार हूं।'

Anastasia Olson: डिज्नी ऑन आइस स्केटर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परफॉर्मेंस के दौरान हुआ हादसा

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का विस्तार 

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी के विस्तार पर हाल ही में भूषण कुमार ने कहा, 'भूल भुलैया फ्रैंचाइजी हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है, और मैं अनीस जैसे रचनात्मक शख्स के साथ काम करके खुश हूं। कार्तिक और अनीस साथ मिलकर हमें एक सिनेमाई अनुभव देने को तैयार हैं, जो फ्रेंचाइजी की विरासत का सम्मान करेगा और दर्शकों के लिए हंसी और रोमांच को दोगुना कर देगा।'

Ruchi Narain: ‘कर्मा कॉलिंग’ की कामयाबी का जश्न, निर्देशक रुचि नारायण ने दी शानदार ‘सनडाउनर’ पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed