सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Director Priyadarshan Thinks Comedy Is Toughest Genre Says I Have To Stop This Business Soon

कॉमेडी फिल्म बनाना छोड़ रहे प्रियदर्शन! बताया सबसे कठिन जॉनर; बोले- मुझे अपनी ही फिल्में देखकर नहीं आती हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyadarshan On Comedy Genre: प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से 16 साल बाद वो और अक्षय कुमार कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इस बीच आखिर क्यों प्रियदर्शन ने कॉमेडी फिल्में बनाना छोड़ने का लिया फैसला? जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Bhooth Bangla Director Priyadarshan Thinks Comedy Is Toughest Genre Says I Have To Stop This Business Soon
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी फिल्मों से सबको हंसाने वाले प्रियदर्शन का कहना है कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती है। वहीं प्रियदर्शन ने कॉमेडी जॉनर को एक मुश्किल जॉनर भी करार दिया।

Trending Videos

मैं एक सीन को दोबारा नहीं देख सकता
आईएनएस के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा कि कॉमेडी बनाना उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक रहा है। कॉमेडी फिल्में बनाते समय मुझे बहुत कष्ट सहना पड़ा है। जब मैं अपनी उन फिल्मों को दोबारा देखता हूं जो बहुत बड़ी हिट हुई हैं, तो मुझे हंसी नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन थिएटर में ही मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया और उन पर फिल्म के प्रभाव को देख पाता हूं। मुझे लगता है कि आप एक ही सीन को दस बार नहीं देख सकते। लेकिन लोग इसे बीस बार, तीस बार देखते हैं।

कॉमेडी है सबसे कठिन जॉनर
कॉमेडी को सबसे कठिन जॉनर्स में एक बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि यह सबसे मुश्किल काम है। जब भी मैं ह्यूमर और हॉरर या रोमांच के साथ कॉमेडी का मिश्रण करने की कोशिश करता हूं, तो मुझे कंपकंपी छूट जाती है। यह बहुत-बहुत मुश्किल है। मैं यह बात पूरे यकीन से कह सकता हूं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुझे जल्द ही यह काम छोड़ना होगा। मैंने फैसला कर लिया है।

Bhooth Bangla Director Priyadarshan Thinks Comedy Is Toughest Genre Says I Have To Stop This Business Soon
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
16 साल बाद अक्षय के साथ ‘भूत बंगला’ से वापसी कर रहे प्रियदर्शन
प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो 16 साल बाद अक्षय कुमार के साथ वापसी कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed