भूमि पेडनेकर की एक्स एक्टिंग टीचर का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘शिक्षकों के प्रति अनादरपूर्ण..’
Bhumi Pednekar Criticised by Ex Teacher: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की कथित एक्स एक्टिंग टीचर ने एक्ट्रस की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा दी। श्रुति देसाई ने भूमि को उनके क्लास के अंदर के बिहेवियर को लेकर काफी कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कुछ समय पहले ही विरोध प्रदर्शन के दौरान 15 साल की लड़की के द्वारा पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग पर टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में वह बचाव करती नजर आईं। एक्ट्रेस की पुरानी पोस्ट की आलोचना उनकी एक्स एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने की है। जानें क्या किया श्रुति ने पोस्ट-
फिल्म स्कूल में भूमि की टीचर थीं
आध्यात्मिक मनोचिकित्सक श्रुति देसाई ने अपने पोस्ट में कई दावे किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ मैंने मुंबई स्थित एक अभिनय स्कूल में कुछ समय के लिए भूमि को पढ़ाया था। दुर्भाग्य से, मुझे यह भी याद है कि आपका शिक्षकों के प्रति कितना अनादरपूर्ण व्यवहार था। क्या आप सम्मान और उत्तरदायित्व की अपनी पुरानी सोच और नए दृष्टिकोण के बारे में कुछ बता सकती हैं?’
क्या था भूमि का पोस्ट?
बीते दिनों अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 15 साल की लड़की की अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि असहमति को व्यक्तिगत हमलों के बजाय सभ्य और सम्मानजनक बातचीत के माध्यम से व्यक्त किया जाना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें- ट्रोलिंग के बाद भूमि पेडनेकर ने मारा यू-टर्न? अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली युवती के बचाव में कही ये बात
एक्ट्रेस ने किया लड़की का बचाव
भूमि पेडनेकर ने अपने आखिरी पोस्ट में दर्शनों के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करने वाली एक नाबालिग छात्रा का बचाव किया। उन्होंने छात्रा को मिलने वाली धमकियों की निंदा करते हुए कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है। रेप और जान से मारने की धमकियां किसी भी तरह से मंजूर नहीं। न ही इस तरह की नेगेटिविटी। आइए, यह सब बंद करें।