{"_id":"64dda1b04f438666e20416f5","slug":"bigg-boss-ott-2-winner-elvish-yadav-opens-up-about-girlfriend-says-she-lives-in-punjab-2023-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav: 'जिसके इंटरव्यू आप देख रहे, वो मेरी बंदी नहीं है', एल्विश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Elvish Yadav: 'जिसके इंटरव्यू आप देख रहे, वो मेरी बंदी नहीं है', एल्विश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
सार
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने भारी वोटों के साथ बिग 'बॉस ओटीटी 2' जीतकर ट्रॉफी उठाई और 25 लाख रुपये अपने नाम किए।तो वहीं अब एल्विश यादव ने अपनी 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
2 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर मनु पंजाबी संग लाइव चैट में खुलासा किया है कि लोग इस समय जिसके इंटरव्यू देख रहे हैं, वो उनकी बंदी नहीं है, बल्कि वो पंजाब से है और वहीं पर ही रहती है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया से दूर है और उसे बिल्कुल नहीं पसंद है कि एल्विश पब्लिकली उनके बारे में बात करें।
3 of 5
बिग बॉस ओटीटी 2-एल्विश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मनु पंजाबी ने एल्विश यादव से पूछा कि घर के अंदर इतनी लड़कियां थीं, लेकिन वो सबसे दूर-दूर रहते थे। और इसको लेकर बाहर काफी चर्चा भी हो रही है। और कुछ इंटरव्यू भी सामने आए हैं तो आखिर वो लड़की कौन है, जिसकी वजह से वो शो के अंदर भी खुद को लड़कियों से दूर रखते थे?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
इस सवाल के जवाब में एल्विश यादव ने खुलासा किया कि जो लग रहा है, जिसके भी इंटरव्यू देखे हैं, वो नहीं है। उन्होंने कहा, 'जो बंदी है, वो अलग है। सोशल मीडिया पर नहीं है, पंजाब से है और वहीं पर रहती है। उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है। वो चाहती है कि सारी चीजें प्राइवेट ही रखी जाएं। उसे पसंद नहीं कि उसका नाम मैं कहीं पर लूं, या फिर उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं। उन चीजों से दूर।
विज्ञापन
5 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
बता दें कि जब एल्विश शो में थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई। उस समय कीर्ति मेहरा का नाम सामने आया, जो कभी एल्विश के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए। उन्होंने हाल-फिलहाल में कई इंटरव्यू भी दिए। ऐसे में लोग कंफ्यूज थे कि एल्विश और कीर्ति का रिश्ता खत्म हो गया है या फिर अभी भी दोनों साथ में हैं! हालांकि, अब एल्विश ने सबकुछ साफ कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।