{"_id":"5d00a599bdec2207675a0e02","slug":"biopic-on-dharmendra-s-cousin-brother-virendra-singh-deol-as-he-got-shot-on-shooting-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र के भाई की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करेगी ये फिल्म, बेटे रणदीप ने की बायोपिक की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र के भाई की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करेगी ये फिल्म, बेटे रणदीप ने की बायोपिक की तैयारी
बायोपिक फिल्मों की रेस में अब एक और बायोपिक फिल्म शामिल होने वाली है। यह बायोपिक फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह पर होगी। इस फिल्म का निर्माण वीरेंद्र सिंह के बेटे रणदीप सिंह करने वाले हैं। निर्माताओं की मानें तो यह फिल्म वीरेंद्र सिंह की हत्या के पीछे रची गई साजिश का पर्दाफाश करेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है।
2 of 4
वीरेंद्र सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते में धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह देओल पंजाबी सिनेमा में अपने भाई से भी बड़े स्टार रहे। पंजाबी सिनेमा में वीरेंद्र का नाम इतना मशहूर हो चुका था कि हर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें ही अपनी फिल्म में लेना चाहता था। वीरेंद्र सिंह को पंजाबी सिनेमा का गॉडफादर और बिग वी भी कहा जाता था।
3 of 4
'जट ते जमीन' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात 6 दिसंबर 1988 की है। उस रोज वीरेंद्र फिल्म 'जट ते जमीन' की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक किसी ने गोली मारकर उनकी जान ले ली। वीरेंद्र की हत्या किसने की या करवाई? आज तक यह रहस्य ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sunny Deol
- फोटो : instagram
कहा जाता है कि वीरेंद्र सिंह की शोहरत ही उनकी दुश्मन बन गई हालांकि कुछ लोग यह कहते हैं कि उन्हें आतंकियों ने गोली मारी थी। निधन के वक्त वीरेंद्र की उम्र सिर्फ 40 साल थी। वीरेंद्र सिंह की इस बायोपिक में धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के कुछ खास सीन भी दिखाएं जाएंगे। रणदीप की मां पम्मी अभिनेता अभय देओल की मौसी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।