कांकाणी हिरण शिकार मामले में 20 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिर यह सिद्घ हो ही गया कि अभिनेता सलमान खान दोषी हैं। मामले में कई उतार-चढ़ाव आए। कभी सलमान और सैफ अली खान ने जांच अधिकारी ललित बोड़ा का सहयोग नहीं किया तो कभी गवाह की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाकर केस को कमजोर करने की कोशिश की गई। मामला कई रसूखदार लोगों के खिलाफ था तो दबाव भी पड़ना था।
{"_id":"5ac6beed4f1c1bc4618b5d70","slug":"blackbuck-poaching-case-salman-khan-20-years-52witness-201-page-court-verdict-and-5-years-sentenced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल...52 गवाह... 201 पेज का फैसला... और 5 साल की सजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल...52 गवाह... 201 पेज का फैसला... और 5 साल की सजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
- फोटो : self
सलमान की ऑनस्क्रीन मां बीना काक तब राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री थीं। तमाम दबावों के बाद भी आईओ बोड़ा डटे रहे। अंत में कोर्ट ने पेश हुए 52 गवाहों के बयानों और तमाम सुबूतों के आधार पर 201 पेज का फैसला लिखकर सलमान को 5 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
सलमान खान
- फोटो : self
जेल डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया कि सलमान खान को बृहस्पतिवार शाम को जेल से खाने के लिए बर्तन दिए गए। उन्हें खाने में चने की दाल, पत्ता गोभी और रोटियां दी गई। सुबह नाश्ते में दलिया और चाय दिया जाएगा। इसके अलावा खिचड़ी की भी व्यवस्था है। डीआईजी ने कहा कि सलमान को अन्य कैदियों के लिए उपलब्ध पानी ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सलमान जब जेल में आए थे तो उन्हें बीपी की शिकायत थी और तनाव में भी थे। हालांकि, अब वह नार्मल हैं। उनका दो बार मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SALMAN KHAN
जेल डीआईजी से सलमान ने की बात
सलमान ने डीआईजी से कहा कि जोधपुर से उनका खास लगाव है, पता नहीं क्यों। उन्होंने कहा कि इस सजा के बाद भी उनका जोधपुर से लगाव कम नहीं होगा। पहले भी वह तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके है। इस बार कोई नई बात नहीं है।
सलमान ने डीआईजी से कहा कि जोधपुर से उनका खास लगाव है, पता नहीं क्यों। उन्होंने कहा कि इस सजा के बाद भी उनका जोधपुर से लगाव कम नहीं होगा। पहले भी वह तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके है। इस बार कोई नई बात नहीं है।