{"_id":"5ac5e9924f1c1bf1618b5953","slug":"black-buck-case-investigation-officer-lalit-bora-revealed-shocking-thing-about-saif-and-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काले हिरण मामले के जांच अधिकारी का 20 साल बाद बड़ा खुलासा, सैफ-सलमान निशाने पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काले हिरण मामले के जांच अधिकारी का 20 साल बाद बड़ा खुलासा, सैफ-सलमान निशाने पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Saif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुना दी गई है जबकि बाकी चारों एक्टर्स को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सलमान की सजा का ऐलान होने के बाद ही सोशल मीडिया बौछार सी आ गई है हालांकि रिएक्शन मिले जुले जरूर हैं। इस बीच मामले के जांच अधिकारी ने इस केस से संबंधित बड़ा खुलासा किया है। 20 साल पुराने इस केस की जांच ललित बोरा कर रहे थे।
saif ali khan
बोरा ने कोर्ट का फैसला आने के बाद मामले से जुड़ी अहम बात बताई जो आपको बेशक हैरान कर देगी। बोरा ने बताया - 'सैफ अली खान ने पूछताछ के दौरान धमकी दी थी। सैफ जल्दी गुस्सा हो जाते थे और चीजों को फेकना शुरू कर देते थे। सैफ ने मुझे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पास जाने तक की धमकी भी दी थी। सैफ ने मुझसे कहा था कि तुम जंगल के वीरप्पन को जानते हो? अगर तुम फॉरेस्ट अफसर हो तो मैं वीरप्पन हूं।'
saif ali khan
बोरा ने आगे कहा कि न केवल सैफ बल्कि सलमान ने भी मुझे ये चीजें बोली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए बोरा ने कहा - 'रिपोर्ट में दावा किया गया था कि काले हिरण की मौत ज्यादा खाने और कूदने से हुई थी। यह अजीब लगा था क्योंकि हिरण की मौत ज्यादा खाने या फिर कूदने से नहीं हो सकती।' आपको बता दें, सैफ का यह गुस्सैल रवैया हाल ही में जोधपुर में भी देखा गया। सैफ से जब मीडिया सवाल करने लगी थी तो सैफ ने ड्राइवर को डांटते हुए कहा था शीशे ऊपर करो वरना कान के पीछे एक पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan blackbuck poaching case
आपको बता दें, यह पूरा मामला 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। विश्ननोई समाज के लोगों ने सलमान और बाकी एक्टर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुना दी गई है और उन्हें अब तुरंत जेल जाना पड़ेगा। बेल के लिए सलमान खान को सेंशन कोर्ट में अपील करना पड़ेगा जिसमें थोड़ा समय जरूर लग सकता है।
विज्ञापन
salman khan
कोर्ट ने सलमान खान पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। कहा जा रहा है कि फैसला सुनते ही सलमान की आंखों में आंसू आ गए थे। वहीं उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता फैसला सुनते ही रोने लगी थीं। कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात है साथ ही मीडिया और फैंस का हुजूम भी है। इस खबर को सुनते ही सलमान के फैंस काफी निराश है।