{"_id":"5ac5b65a4f1c1bc6618b5978","slug":"salman-khan-can-escaped-jail-if-he-will-file-bail-bond","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण केस: सजा तो हुई पर जेल जाने से अभी भी बच सकते हैं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण केस: सजा तो हुई पर जेल जाने से अभी भी बच सकते हैं सलमान
Fri, 06 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले पर जोधपुर कोर्ट अगर आज सलमान खान को दोषी करार देते हुए सजा सुना भी देती है तो वे एक सूरत में जेल जाने से बच सकते हैं। बॉलीवुड से लेकर जोधपुर तक ये मामला गर्माया हुआ है। जानिए, कैसे होगा ये?
2 of 5
यदि सलमान खान सहित सभी आरोपियों को 3 साल तक की सजा सुनाई जाती है तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। सलमान उसी निचली कोर्ट में बेल बॉन्ड भरकर सजा सस्पेंड करा सकेंगे, लेकिन अगले 30 दिन में अपीलेट कोर्ट यानी सेशन कोर्ट से सजा सस्पेंड करानी पड़ेगी। इससे पहेल तीन मामलों में सलमान बरी हो चुके हैं। हालांकि, मामला हाईकोर्ट में भी है।
3 of 5
अगर सलमान खान सहित अन्य आरोपियों को 3 साल से अधिक सजा होती है तो उन्हें हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। उसके बाद सेशन कोर्ट में अपील दायर कर सजा सस्पेंड करानी पड़ेगी। जब तक सेशन कोर्ट से सजा सस्पेंड नहीं होगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा। यदि आरोपी बरी हो जाते हैं तो राजस्थान सरकार इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मामला साल 1998 का है जब फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। इस दौरान सलमान समेत अन्य आरोपी जिप्सी पर घूमने के लिए चल दिए थे। जोधपुर के पास कांकाणी गांव में पहुंचने पर काले हिरणों का झुंड दिखा। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि सलमान ने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिये थे। 2 अक्तूबर 1998 को बिश्नोई गांव के लोगों ने सलमान व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
5 of 5
अदालत ने फैसला सुनाने की तारीख पांच अप्रैल मुकर्रर करते हुए सभी आरोपियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए मुख्य आरोपी सलमान खान के साथ सह-आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए। बता दें कि 01 और 02 अक्तूबर 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।