फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Simha has revealed in an interview that the shooting of the sequel of saalar will go on floors in April

Salaar 2: प्रभास की अगली फिल्म 'सालार' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने होगी शूटिंग शुरू

Mon, 04 Mar 2024 11:52 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

'सालार' में अहम भूमिका निभाने वाले बॉबी सिम्हा ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और इसके लिए पूरी योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Bobby Simha has revealed in an interview that the shooting of the sequel of saalar will go on floors in April
'सालार 2' में प्रभास - फोटो : social media

विस्तार

प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही। अब सभी को फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार है। हर फैन यह जानना चाहता है कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी? इसी का जवाब अब मिल गया है।'सालार' में अहम भूमिका निभाने वाले बॉबी सिम्हा ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और इसके लिए पूरी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी
बॉबी सिम्हा ने हाल ही में यह ताजा जानकारी तो दी ही, साथ ही यह भी बताया कि फिलहाल फिल्म निर्माता इसे लेकर खास तैयारियों में जुट गए हैं। तय किया जा रहा है कि कहां-कहां फिल्म की शूटिंग होगी, कितने दिन का शूटिंग शेड्यूल होगा और कैसे प्री प्रॉडक्शन से जुड़े बाकी फैसलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है कि होम्बले फिल्म्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  शिमरी काली साड़ी में मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभास फिलहाल 'कल्कि 2898 एडी' में व्यस्त
इसके अलावा, प्रभास की फिल्मों की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है। नाग अश्विन की इस फिल्म का काम अपने अंतिम चरण में है। इस समय प्रभास इसी में काफी व्यस्त है।इसके बाद वह 'सालार 2' पर फोकस करेंगे। कहा जा रहा है कि 'सलार 2' की रिलीज अगले साल हो सकती है। इससे पहले, सलार को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जाहिर है फैंस के लिए यह एक खुशी की खबर है। फिल्म के प्रशंसक काफी दिनों से सोशल मीडिया पर यह पूछ रहे थे कि फिल्म का सीक्वल कब देखने को मिलेगा या फिर इसका शूट कब शुरू होने जा रहा है। बेशक, प्रशंसक इस अपडेट को जानने के बाद बेहद रोमांचित होंगे। 

यह भी पढ़ें:  Adah Sharma Interview: 'बस्तर' में मेरा किरदार हीरो के लिए लिखा गया, फिल्म मुझे मिली और फिल्म एक सच्ची घटना...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed