फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Akshay Kumar attends inauguration of BAPS Temple in Abu Dhabi Details Inside

Akshay Kumar: यूएई के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे अक्षय, पारंपरिक पोशाक में नजर आए खिलाड़ी कुमार

Wed, 14 Feb 2024 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Feb 2024 08:43 PM IST
सार

मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अबू धाबी में मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना और आरती की। इस मंदिर का निर्माण 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर में हुआ है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Akshay Kumar attends inauguration of BAPS Temple in Abu Dhabi Details Inside
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार बुधवार को अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें अभिनेता एथनिक कुर्ता पहने नजर आए।
विज्ञापन

Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे भी आए नजर
खिलाड़ी कुमार के अलावा अभिनेता दिलीप जोशी और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने भी इस समारोह में शिरकत की।  हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर खुशी जाहिर करते हुए दिलीप जोशी ने कहा, ''इतना सुंदर BAPS मंदिर देखकर विश्वास नहीं हो रहा है। जब प्रधानमंत्री ने इस मंदिर की आधारशिला रखी थी तो भी मैं यहां मौजूद था। दुबई के शासक का दिल बड़ा है, इस मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने जमीन और अनुमति दी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस मंदिर से दुनियाभर में सद्भाव का संदेश पहुंचे।''


पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अबू धाबी में मंदिर में संतों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना और आरती की। इस मंदिर का निर्माण 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर में हुआ है। अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। बता दें भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30 फीसदी हैं।

मंदिर प्रबंधन ने कही यह बात
मंदिर में प्राचीन कला और वास्तुकला को नक्काशी के जरिए पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed