फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actor Akshay Kumar on Tom Cruise daredevil stunt we can make 2-3 films in that budget

Akshay Kumar: टाॅम क्रूज के स्टंट के बारे में बोले अक्षय कुमार, इतने बजट में तो हमारी दो-तीन फिल्में बन जाएंगी

Mon, 19 Feb 2024 03:05 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 03:05 PM IST
सार

हाल ही में अक्षय से जब टॉम क्रूज के स्टंट के बारे में पूछा गया कि क्या बाॅलीवुड में भी इस तरह का स्टंट किया जा सकता है, तो उनका कहना था कि इस स्टंट का बजट काफी बड़ा था, इतने में तो बाॅलीवुड की 2-3 फिल्में बन जांएगी। 

विज्ञापन
bollywood actor Akshay Kumar on Tom Cruise daredevil stunt we can make 2-3 films in that budget
akshay kumar - फोटो : akshay instagram

विस्तार

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यूं तो अपनी फिल्मों के एक्शन सीन्स से खासे चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाॅलीवुड स्टार टाॅम क्रूज के एक्शन सीन को लेकर उनका क्या कहना है, यह जानना भी मजेदार है। दरअसल, हाॅलीवुड स्टार टाॅम क्रूज तब सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘मिशन इंपाॅसिबलः डेड रेकनिंग पार्ट 1’ के लिए एक जबर्दस्त एक्शन सीन किया था। इसमें टाॅम ने एक खतरनाक स्टंट किया था, जिसमें उन्हें चट्टान से मोटरसाइकल पर कूदना था। बिना किसी बाॅडी डबल के एक्टर ने स्टंट खुद ही परफाॅर्म किया था और वो भी रियल लोकेशन पर।
विज्ञापन


क्या कहा अक्षय ने
हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से क्रूज के इस स्टंट के बारे में पूछा गया कि क्या बाॅलीवुड में भी इस तरह का स्टंट हो पाना मुनासिब है, तो अक्षय का कहना था कि इस स्टंट का बजट काफी बड़ा था, इतने में तो बाॅलीवुड की 2-3 फिल्में बन जांएगी। अक्षय बोले, ‘इस स्टंट को करने के लिए उतना पैसा लगा होगा जिसमें हमारी दो से तीन बाॅलीवुड फिल्में बनकर तैयार हो जाएंगी। सिर्फ शूट का ही खर्चा नहीं होता, इसकी प्रैक्टिस भी करनी होती है जिसमें काफी खर्चा आ जाता है।’ 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  अनोखे अंदाज में कल जारी होगा 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन



नामुमकिन नहीं है ऐसा करना
तो क्या बाॅलीवुड के लिए ऐसा करना मुश्किल होगा? इस पर अक्षय का कहना था कि ऐसा नहीं है कि हम ऐसा स्टंट नहीं कर सकते। अक्षय बोले,‘हम चाहें तो क्या नहीं हो सकता। हम इसे कर सकते हैं। जरूर कर सकते हैं। ऐसी कोई चीज नहीं जिसे करना नामुमकिन हो।’ वैसे अक्षय अपनी फिल्मों में बिना किसी बाॅडी डबल के खुद एक्शन सीन्स करते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में बिजी हैं। इसमें इनके साथ टाइगर श्राॅफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार हैं। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसका अजय देवगन की फिल्म के साथ क्लैश हो सकता है। इसकी शूटिंग विदेशी लोकेशंस पर भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  अपनी छोटी दुनिया पर प्यार लुटाते नजर आए दिशा-राहुल


क्यों खास था टाॅम क्रूज का ये स्टंट
टाॅम की फिल्म ‘मिशन इंपाॅसिबलः डेड रेकनिंग पार्ट 1’ का यह स्टंट अपने आप में बहुत दमदार था, यही वजह रही कि इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई। इसे करने के लिए एक ब्रिज बनाया गया था और कई राउंड्स में रिहर्सल की गई थी। फिल्म की टीम ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने इस स्टंट को बेहतरीन बनाने के लिए इसका पूरी मेहनत और गहराई से रिहर्सल किया। सिर्फ एक दिन में ही प्रैक्टिस के लिए पूरे 30 जंप कर लेेते थे। इसे पूरा करने के लिए हाई टेक्नोलाॅजी का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे ये कैमरा में बढ़िया तरीके से कैद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed