मुंबई की बारिश में मेट्रो का सफर करने निकला यह एक्टर, भीड़ में इस तरह छिपाया चेहरा; देखें वायरल वीडियो
Viral Video: रणदीप हुड्डा को हाल ही में मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में देखा गया। दअसल, अभिनेता ने मॉनसून में मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल हुआ वीडियो
रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणदीप बारिश में मुबंई ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणदीप ने बिल्कुल एक आम इंसान की तरह मेट्रो में एंट्री की।
रणदीप अपने चेहरे पर मास्क पहने नजर आए, जब रणदीप मेट्रो में सफर कर रहे होते हैं, तो एक महिला उनसे कुछ बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह एक आम इंसान की तरह मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि इस सफर के दौरान अभिनेता को किसी ने पहचाना ही नहीं।
'ईठा' में नजर आएंगे रणदीप
रणदीप हुड्डा फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा श्रद्धा कपूर और जीशान अय्यूब भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘ईठा’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने कबीर बहिया के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर मचाई हलचल, ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज