फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actor Varun Dhawan BIG statement on Salman Khan

बॉलीवुड के 'सुल्तान' को लेकर वरुण का बड़ा खुलासा, जो भी बोलता हूं दिल से बोलता हूं न की सोच समझकर

Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Varun Dhawan BIG statement on Salman Khan
फाइल फोटो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और सुपरस्टार सलमान खान की दोस्ती की चर्चा अक्सर होती है। जब सलमान खान को हिरण के शिकार मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई तो वरुण धवन ने एक भावुक ट्वीट किया। वरुण सलमान के घर भी गए और उन्होंने उनको गले लगाया।
विज्ञापन


जुड़वां 2 फिल्म करने के बाद से वरुण धवन की तुलना सलमान खान से हो रही थी। इस पर धवन ने बीबीसी से कहा, ''मेरी तुलना सलमान खान से नहीं हो सकती। सलमान बड़े दिल वाले इंसान हैं। वो आज जिस मुकाम पर हैं वहां मेरे लिए पहुंचना बहुत मुश्किल है। उन्हें अविश्वसनीय प्यार मिलता है''। 
विज्ञापन


वरुण ने कहा, ''हम सबको राहत मिली कि सलमान अपने घर आ गए। मैं उनके घर गया और उन्हें गले लगाया। सलमान खान और उनका पूरा परिवार न्यायपालिका का सम्मान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actor Varun Dhawan BIG statement on Salman Khan
फाइल फोटो
मैं अगर उनके लिए ट्विटर पर बोलता हूं तो वो पेशेवर चीजों को ध्यान में रख कर नहीं बल्कि बहुत ही निजी तौर पर बोलता हूं। उन्हें तब से जानता हूं जब मैं बच्चा था। वो मेरे लिए बहुत खास हैं। मैं उनके लिए जो भी बोलता हूं दिल से बोलता हूं, न की सोच समझकर।

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जाने-माने निर्देशक शूजित सरकार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed