{"_id":"6322dec5edc52e18e337141a","slug":"bollywood-actress-urmila-matondkar-is-all-set-to-marathi-film-tee-mi-navech-after-hindi-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Marathi Cinema: उर्मिला मातोंडकर की बड़े परदे पर धमाकेदार वापसी, हिंदी सिनेमा से मुकाबले को अब मराठी की हुंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Marathi Cinema: उर्मिला मातोंडकर की बड़े परदे पर धमाकेदार वापसी, हिंदी सिनेमा से मुकाबले को अब मराठी की हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:44 PM IST
सार
हाल ही में निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर ने एक कार्यक्रम में हुंकार भरी कि अब क्षेत्रीय सिनेमा को क्षेत्रीय सिनेमा के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उनके कहने का मतलब साफ था कि अब क्षेत्रीय सिनेमा भी बड़े पैमाने में बन रहा है और इसकी ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
1 of 6
मराठी फिल्म फक्त महिलासाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा से बराबरी पर आ खड़े हुए और अक्सर आगे भी निकलने लगे दक्षिण भारतीय सिनेमा के बाद अब मुंबई की ही धरती से संचालित होने वाले मराठी सिनेमा ने भी नया जयघोष किया है। हाल के कुछ बरसों में कई शानदार मराठी फिल्मों ने अपना डंका देश विदेश में बजाया है और मराठी फिल्मों के कारोबार ने इस साल अपनी शानदार उपस्थिति भी बॉक्स ऑफिस पर दर्ज कराई है। क्षेत्रीय सिनेमा की दिनों दिन बदलती सूरत ने अखिल भारतीय सिनेमा का जो नया अध्याय शुरू किया है, उसमें मराठी सिनेमा के दिग्गजों ने यहां मुंबई में बुधवार की रात एक साथ सात अध्याय लिखने शुरू कर दिए।
2 of 6
मराठी सिनेमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर ने एक कार्यक्रम में हुंकार भरी कि अब क्षेत्रीय सिनेमा को क्षेत्रीय सिनेमा के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उनके कहने का मतलब साफ था कि अब क्षेत्रीय सिनेमा भी बड़े पैमाने में बन रहा है और इसकी ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। और, महेश मांजरेकर की इसी बात को और पुख्ता करते हुए मराठी सिनेमा ने यहां सात फिल्में एक साथ शुरू कर दीं। इस ऐतिहासिक मौके पर महेश मांजरेकर, के अलावा हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने माने सितारे उर्मिला मातोंडकर, स्वप्निल जोशी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, मृणाल कुलकर्णी, सुबोध भावे, उपेंद्र लिमये आदि मौजूद रहे।
3 of 6
मराठी फिल्म सुटका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस अवसर पर महेश मांजरेकर ने कहा कि एक समय कन्नड़ सिनेमा की ऐसी स्थिति थी कि इंडस्ट्री कभी भी बंद हो सकती थी। लेकिन फिल्म ‘केजीएफ’ ने कन्नड़ सिनेमा की सूरत बदल दी है। ये फिल्म हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में रिलीज हुई और रिकार्डतोड बिजनेस किया। आज क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्में अंतराष्ट्रीय हो गई हैं। अगर अच्छा कंटेंट होगा तो किसी भी भाषा की फिल्म चलेगी। वहीं, उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि निश्चित रूप से मराठी सिनेमा के लिए यह बहुत ही अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मराठी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर घोषित की गई सात फिल्मों में से पहली फिल्म रही ‘निरवधी’। इस फिल्म के लेखक निर्देशक महेश मांजरेकर है। इसमें सुबोध भावे, गौरी इंगावले और उपेंद्र लिमये लीड भूमिका में है। महेश मांजरेकर के मुताबिक निरवधी का मतलब अनंत होता है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है। दूसरी फिल्म इस मौके पर ‘एप्रिल फूल’ के नाम से घोषित हुई। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन जाधव है और कहानी नीरज सर्वेकर ने लिखी है।
विज्ञापन
5 of 6
मराठी फिल्म एप्रिल फूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘फक्त महिलासाठी’ का निर्देशन मृणाल कुलकर्णी करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी उनके ही बेटे राजस कुलकर्णी ने लिखी हैं। इसमें वंदना गुप्ते, प्रसाद ओक और शिवांगी रंगोले की प्रमुख भूमिकाएं है। मृणाल कुलकर्णी ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में की जाएगी। ‘थ्री चीयर्स’ नामक फिल्म के लेखक, निर्देशक परितोष पेंटर है। इस फिल्म में जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, जयेश ठक्कर, श्वेता गुलाटी की प्रमुख भूमिका है। इस फिल्म के जरिए जॉनी लीवर के बेटे जेस्सी लीवर बतौर एक्टर मराठी सिनेमा में कदम रख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।