सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood celebs valentine day 2026 wishesh on social media from shilpa to soha

Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुए अजय-काजोल, शिल्पा ने कहा राज को फिल्मी; सोहा ने साझा किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्मी दुनिया के सितारों ने अलग -अलग तरीकों से अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाया। देखें फोटो और वीडियो..

bollywood celebs valentine day 2026 wishesh on social media from shilpa to soha
शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय,करीना कपूर,कृति खरबंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज वैलेंटाइन डे का दिन सभी प्यार करने वालों के लिए काफी खास होता है।आम जोड़ों से लेकर सेलेब्स तक ये दिन सभी अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं। एक्टर अजय देवगन ,अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात शेयर की। 
Trending Videos


अजय ने जाहिर किया काजोल के लिए प्यार
अजय देवगन ने काजोल के लिए एक रोमांटिक स्टोरी शेयर की। इसमें दोनों की साथ में की गई फिल्मों की क्लिप है। इस स्टोरी पर कैप्शन के जरिए एक्टर ने पत्नी काजोल से पूछा- 'क्या आप मेरी वैलेंटाइन बनना पसंद करेंगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DEVGN FILMS (@devgnfilms)



शिल्पा ने किया राज को विश 
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी लाइफ और हेल्थ के बारे में काफी सजग रहती हैं। एक्ट्रेस को हर मौके पर अपने परिवार को साथ मौज-मस्ती करते देखा जाता है। उसी तरह वैलेंटाइन डे में भी उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकांउट से अपनी और राज की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनो किसी याट पर काले रंग के कपड़ों नें खड़े हैं। कपल टाइटैनिक पोज में खड़ा है। साथ ही शिल्पा ने फोटो के कैप्शन में कहा, 'पहले दिन से फिल्मी होने के लिए। हैप्पी वैलेंटाइन डे माय डार्लिंग कूकी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


करीना कपूर ने लुटाया सैफ पर प्यार
वहीं अभिनेत्री करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के लिए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'जहां तू वहां मैं, हैप्पी वैलेंटाइन'। करीना ने सैफ के साथ एक इवेंट से वीडियो भी शेयर किया।


लिन लैशराम ने की फोटो साझा की
अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नि लिन लैशराम ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर के एक्टर को वैलेंटाइन डे विश किया। लिन ने अपनी और एक्टर की एक खूबसूरत सी फोटो पोस्ट की। जिसमें वो और रणदीप ट्रिप में समय बिताते दिखाई दिए। एक दूसरे में खोया ये कपल काफी क्यूट लग रहा है। साथ ही लिन ने फोटो के साथ हैप्पी वैलेंटाइन डे लिखा और हार्ट का इमोजी बनाया। कपल जल्द ही पैरेंट बनने वाले हैं। 


नुसरत भरूचा का दिखाया बोल्ड अंदाज
अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें साझा करते हुए नुसरत ने लिखा- 'हैप्पी वैलेंटाइन'। ये तस्वीरें किसी बीच की हैं जहां नुसरत ने कैंडल लाइट डिनर एंजॉय किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nushrratt Bharuccha (@nushrrattbharuccha)



 

सोहा ने किया कुणाल के साथ वीडियो पोस्ट
एक्ट्रेस सोहा अली खान अक्सर अपनी छोटी सी फैमिली के साथ खुशियां मनाते देखी जातीं हैं। बेटी का बर्थ डे हो या लंबी वेकेशन सोहा हर मूमेंट को खुल कर जीती हैं। इस वैलेंटाइन डे पर सोहा ने एक खास वीडियो शेयर करके अपने पति अभिनेता कुणाल खेमू को विश किया। वीडियो में उनके और कुणाल के कई खुशियों भरे पल हैं। इस वीडियो में वो साथ गाना गा रहे हैं और घूम रहे हैं। इसे उन्होंने कैप्शन दिया 'हैप्पी वैलेंटाइन डे, इसे मैंने डायरेक्ट किया है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)



विवेक ने कही प्रियंका से दिल की बात
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी पत्नि प्रियंका और खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'हम सही समय पर नहीं मिले मगर हम शुरुआत से ही एक ही कहानी का हिस्सा रहे हैं। हैप्पी वैलेंटाइन डे'। 
 





सोनाक्षी ने शेयर की जहीर के साथ तस्वीरें 
सभी सेलेब्स की तरह सोनाक्षी ने भी अपने पति जहीर के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने लिखा 'जब भी पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है सारी फोटोज में कोई एक तो अच्छी होगी ही मगर फिर याद करती हूं तो चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती हैं। आज तुम्हें कुछ ज्यादा ही याद कर रही हूँ मेरी जान।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)



आयुष्मान ने ताहिरा को भेजा खास तोहफा
एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नि ताहिरा कश्यप की जोड़ी फैंस के बीच एक कपल गोल्स सेट करते हैं। ताहिरा ने  वैलेंटाइन के खास मौके पर स्टोरी शेयर कर अपने पति को शुक्रिया कहा वहीं उन्हें विश भी किया। लाल गुलाबों की फोटो के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा 'वो मुझे हमेशा स्पेशल फील करवाता है, जबकि में यहां जोधपुर में हूं।'




कृति ने शेयर की पुलकित के साथ तस्वीर 
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने पति एक्टर पुलकित सम्राट के लिए फोटो शेयर की और कैप्शन दिया  'हैलो वैलेंटाइन'। तस्वीर में कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)


सिद्धांत ने बताया अपने इश्क का मुकाम
एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया। उन्होंने इश्क के मुकाम बताते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही वीडियो भी शेयर किया जिसमें मृणाल ठाकुर भी उनके साथ दिखाई दे रहीं हैं। सिद्धांत ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन दिया 'अपना चौथा स्टेज चल रहा है और तुम्हारा' ?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)


फातिमा सना शेख ने दिया जिम से मैसेज
एक्ट्रेस फातिमा ने अपना एक फोटो जिम से शेयर किया। उस फोटो के कैप्शन में उन्होंने हैप्पी वैलेंटाइन डे लिखा। यह फोटो साझा कर एक्ट्रेस ने फिट रहने का संदेश भी फैंस को दिया। 




ट्विंकल खन्ना ने फीमेल फ्रंडस के साथ मनाया गैलेंटाइन
जहां एक तरफ सारी इंडस्ट्री आज वैंलेटाइन सेलिब्रेट कर रही है वहीं ट्विंकल खन्ना अपनी दोस्तों के साथ राजस्थान घूम रहीं हैं। ट्विंकल अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप और अनुराधा जसानी के साथ गैलेंटाइन मनातीं नजर आईं। ट्विंकल ने इस फोटो को कैप्शन दिया 'ये सबसे अच्छा गैलेंटाइन है। पहले रिक्शा फिर एक होंडा अब शायद एक टैम्पो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


माही विज ने वैंलेटाइन डे पर लुटाया बेटी पर प्यार
एक्ट्रेस माही विज ने वैंलेटाइन डे अपनी बेटी तारा के साथ सेलीब्रेट किया। माही ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर के अपनी खुशी जाहिर की। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपनी बेटी को किस करतीं नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)


आरजे महवश ने सिंगल्स को किया विश 
इन्फ्लुएंस आरजे महवश ने वैलेंटाइन के मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'सिंगल वालों को मेरी तरफ से हैप्पी वैलेंटाइन'।

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed