फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में बेशक रोमांस करें लेकिन असल जिंदगी में एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करतीं ये जोड़ियां

Sun, 31 Jan 2021 09:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 31 Jan 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
bollywood screen costar ignore each other in real life
एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते ये सेलेब्स - फोटो : Social media
बॉलीवुड ने सुपरहिट फिल्मों के साथ कई मशहूर जोड़ियां भी दी हैं। इन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इनमें से तो कइयों की केमेस्ट्री रियल लाइफ में भी सुर्खियों में रही। वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर तो खूब वाहवाही बटोरी और सराहे गए मगर असल जिंदगी में एक दूसरे से दूरी बनाए रखी और कभी बातचीत तक नहीं की। आज हम आपको उन सितारों से वाकिफ कराएंगे जो इस लिस्ट में आते हैं।


 
bollywood screen costar ignore each other in real life
जूही आमिर की जोड़ी - फोटो : Bollywood
सबसे पहले बात करेंगे 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी आमिर खान और जूही चावला की। इन्होंने एक साथ कई फिल्में की लेकिन 1988 में आई 'कयामत से कयामत तक' ने इन्हें खूब दर्शकों का प्यार दिया। आपको जानकर शायद ही यकीन हो कि बड़े पर्दे पर इतनी सफल फिल्म देने वाले दोनों सितारे सालों से आपस में बातचीत नहीं करते। कहा जाता है कि 1997 में आई फिल्म 'इश्क' के सेट पर दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद निजी जीवन में तो इन्होंने दूरी बना ली। हालांकि इसका असर अपने काम पर नहीं पड़ने दिया।

 
bollywood screen costar ignore each other in real life
रानी अभिषेक की जोड़ी - फोटो : Bollywood
2005 में आई फिल्म बंटी और बबली किसको याद नहीं होगी, लेकिन इसके लीड कैरेक्टर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है। बताया जाता है कि पहले दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन ऐश्वर्या राय के आने के बाद इनके बीच दूरियां आ गईं। बॉलीवुड खबरों के अनुसार फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' के दौरान दोनों के बीच काफी खटास आ गई थी और सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन इनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood screen costar ignore each other in real life
करीना शाहिद की जोड़ी - फोटो : Bollywood
करीना कपूर और शाहिद कपूर की केमेस्ट्री को भला कौन भूल सकता है। एक समय में कोई ऐसा अखबार या टीवी चैनल नहीं था जहां इनके प्यार के चर्चैे न हुए हों। दर्शक इनकी जोड़ी को तहे दिल से पसंद भी करते थे और पर्दे पर एक साथ देखना चाहते थे। दोनों ने फिदा, चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे और जब वी मेट जैसी पिक्चरें साथ कीं। जब वी मेट में तो इनकी जोड़ी ने धमाल ही मचा दिया। फैन्स में काफी क्रेज था इनका लेकिन मानों इनकी जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई और जब वी मेट के बाद ही ये दोनों अलग हो गए। अब ये एक दूसरे से दूरी बनाकर रहते हैं।

 
विज्ञापन
bollywood screen costar ignore each other in real life
कंगना अध्ययन की जोड़ी - फोटो : Bollywood
अपने विवादित बयानों से खबरों में बनी रहने वाली कंगना  का नाम भी लिस्ट में शामिल है। एक समय था जब कंगना और अध्ययन सुमन एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कहते हैं 'राज 2' की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आ गए थे। लेकिन प्यार परवान चढ़ते ही इनका रिश्ता धड़ाम गिरा और फिल्म के प्रमोशन तक पहुंचते- पहुंचते हालात काफी खराब हो गए। उस वक्त तो ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हो सका लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप लगाए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed