{"_id":"6729feae18bc5d351a00d4f9","slug":"bollywood-stars-ott-debut-varun-dhawan-citadel-honey-bunny-kriti-sanon-sidharth-fardeen-khan-ananya-panday-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars OTT Debut: ये बॉलीवुड स्टार्स 2024 में कर चुके हैं ओटीटी डेब्यू, सिटाडेल हनी बनी से वरुण धवन..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Stars OTT Debut: ये बॉलीवुड स्टार्स 2024 में कर चुके हैं ओटीटी डेब्यू, सिटाडेल हनी बनी से वरुण धवन..
Tue, 05 Nov 2024 05:03 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:03 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सिटाडेल हनी बनी 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तो वहीं कुछ स्टार्स ऐसे में जिन्होंने इस साल अपना डिजिटल डेब्यू किया।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स ओटीटी डेब्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, kritisanon, ananyapanday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सितारों ने साल 2024 में अपना ओटीटी डेब्यू किया है, तो वहीं कुछ स्टार्स अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वरुण धवन एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, कृति सेनन और फरदीन खान अपना डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं।
वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही अपना पहला ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। वरुण एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएंगी। यह सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
कृति सेनन
हाल ही में दो पत्ती फिल्म के जरिए कृति सेनन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इस सीरीज में कृति डबल रोल में नजर आईं। फिल्म में कृति सेनन के अलावा काजोल और शहीर शेख नजर आए। फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है और कनिका ढिल्लों ने इसे लिखा है। यह फिल्म कृति की पहली प्रोडक्शन फिल्म है। इसे 25 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के दमदार अभिनय देखने को मिल चुका है। यह सीरीज सिद्धार्थ का पहला ओटीटी डेब्यू है। इस सीरीज का निर्माण और निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है। यह कॉप यूनिवर्स में सेट है और रोहित शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले शेट्टी द्वारा निर्मित है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय नजर आए थे। यह सीरीज 19 जनवरी 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
फरदीन खान
अभिनय की दुनिया से 14 साल के ब्रेक के बाद फरदीन खान ने सीधा अपना ओटीटी डेब्यू किया। फरदीन खान ने बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए अपनी धमाकेदार वापसी की। इस सीरीज में फरदीन ने जायद-अल मोहम्मद के किरदार को निभाया। इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया। यह संजय की भी पहली डेब्यू ओटीटी वेब सीरीज है।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म खो गए हम कहां में अपने शानदार अभिनय से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस फिल्म को उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है। अनन्या अब एक और ओटीटी वेब सीरीज कॉल मी बे में भी नजर आ चुकी हैं।
Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख