फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Superstar Ranveer Singh Sign with Wme Know details here

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने मिलाया डब्ल्यूएमई के साथ हाथ, कई हॉलीवुड स्टार को मैनेज करती है कंपनी

Tue, 30 May 2023 09:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 May 2023 09:26 PM IST
सार

फिल्म और टीवी के अलावा रणवीर पूरे भारत में सबसे अधिक मांग वाले व्यक्तित्वों में से एक हैं। विदेश में भी उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन
Bollywood Superstar Ranveer Singh Sign with Wme Know details here
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगा-स्टार रणवीर सिंह ने डब्ल्यूएमई के साथ हाथ मिलाया है। वेराइटी की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता ने विश्व स्तर पर सभी क्षेत्रों में डब्ल्यूएमई के साथ प्रतिनिधित्व के लिए हस्ताक्षर किए हैं। यह एक विदेशी टैलेंंट कंपनी है जो हॉलीवुड के बड़े सितारों को मैनेज करती है। अभिनेता ने साल 2010 में यश राज फिल्म की रोमांटिक कॉमेडी बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं।

विज्ञापन

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले की थी फिल्म 'जंजीर' की डबिंग, अपूर्व लाखिया ने किया खुलासा

विज्ञापन

कई फिल्मों में आ चुके हैं नजर

इसके बाद वह निर्देशक संजय लीला की गोलियां की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत सहित कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सिम्बा और गली बॉय जैसी फिल्मों में भी वह अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। साल 2020 में गली बॉय को ऑस्कर के लिए भी भारत की तरफ से भेजा गया था। इस फिल्म में उनका रैप सॉन्ग अपना टाइम आएगा काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। भारत के फिल्मफेयर पुरस्कारों में इस फिल्म ने 13 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। स्पोर्ट्स बायोपिक 83 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की भूमिका में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था। रणवीर जल्द ही करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे।
Martin Scorsese: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान

विदेश में भी है जबर्दस्त फैन फॉलोइंग

फिल्म और टीवी के अलावा रणवीर पूरे भारत में सबसे अधिक मांग वाले व्यक्तित्वों में से एक हैं। विदेश में भी उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है, विशेष रूप से MENA क्षेत्र में जहां मारकेश और सऊदी अरब के लाल सागर जैसे त्योहारों में उनकी उपस्थिति ने बड़ी भीड़ खींची थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ रणवीर 2022 में भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी थे।
Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल की फिल्म में कटरीना को इस वजह से नहीं किया कास्ट, निर्देशक ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed