सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday

Border 2 Box Office: कछुए की चाल से 300 करोड़ की तरफ बढ़ रही 'बॉर्डर 2'; जानिए 14वें दिन कितना किया कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Feb 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Collection Day 14: फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। कमाई के मामले में इसकी हालत कैसी है? पढ़िए यहां...

Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल के रूप में जब 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में लगी तो दर्शक पुरानी यादों में खो गए। 'बॉर्डर' वाली यादें ताजा करने थिएटर्स की तरफ खिंचे चले गए। मौका भी गणतंत्र दिवस का था। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म को ओपनिंग डे के बाद लगातार तीन दिनों की छुट्टियां मिल गईं। फिल्म की तारीफ हुई तो और दर्शक फिल्म से जुड़े और देखते ही देखते कमाई 250 करोड़ पार हो गई। फिल्म के कदम अब 300 करोड़ क्लब की तरफ हैं। जानिए आज 14वें दिन का कलेक्शन...

Trending Videos

Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday
बॉर्डर 2 - फोटो : आईएमडीबी

'बॉर्डर 2' ने ली थी शानदार ओपनिंग 
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी। पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने पहले वीक कुल 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। दूसरे सप्ताह से कमाई में गिरावट आई, मगर वीकएंड पर फिर तेज उछाला देखा गया। इसके बाद वीकडे में एक बार फिर कमाई में गिरावट आ गई है। कल बुधवार को 13वें दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday
बॉर्डर 2 - फोटो : X

आज कितनी कमाई हुई?
फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में आज गुरुवार को कल के मुकाबले और गिरावट दर्ज हुई है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 2.73  करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 293.63 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस हिसाब से फिल्म अपना बजट काफी पहले निकाल चुकी। मगर, 300 करोड़ तक पहुंचने में इसकी रफ्तार मंदी पड़ गई है। हालांकि, उम्मीद है कि वीकएंड में एक बार फिर कमाई में तेजी आएगी।

Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- @tseries

'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन जुटाया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये पार पहुंच गई है। सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ने वर्ल्डवाइड 435.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Border 2 Day 14 Box Office Collection: Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Ahan Shetty Movie Earning On Thursday
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'मर्दानी 3' के सामने नहीं डिगी 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' के बाद 30 जनवरी को 'मर्दानी 3' रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स की हिट फ्रेंजाईजी की इस तीसरी कड़ी के आगे भी सनी देओल की 'बॉर्डर 2' पर असर नहीं पड़ा। फिल्म 'मर्दानी 3' ने आज गुरुवार को सातवें दिन 1.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 25.92 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed