सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Replaces Govinda In Bhagam Bhag 2 Akshay Kumar And Paresh Rawal Will Retain In Sequel

‘भागम भाग 2’ में हुई मनोज बाजपेयी की एंट्री! पहली फिल्म के इस एक्टर को करेंगे रिप्लेस? जल्द शुरू होगी शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhagam Bhag 2 Casting Update: ‘भागम भाग 2’ को लेकर इन दिनों चर्चाएं चल रही हैं। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए फिल्म में किस हीरो को रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी…

Manoj Bajpayee Replaces Govinda In Bhagam Bhag 2 Akshay Kumar And Paresh Rawal Will Retain In Sequel
भागम भाग 2 में हुई मनोज बाजपेयी की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी कल्ट फिल्मों के सीक्वल बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब साल 2006 में आई कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल भी बनने जा रहा है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म इस साल फ्लोर पर आ जाएगी। इस बीच अब ‘भागम भाग 2’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसमें फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है।

Trending Videos

गोविंदा की जगह लेंगे मनोज बाजपेयी
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भागम भाग 2’ की कास्ट में एक बड़ा बदलाव किया गया है। सीक्वल में जहां अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी हुई है। वहीं गोविंदा की जगह फिल्म में मनोज बाजपेयी नजर आ सकते हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी को कास्ट कर लिया है। मनोज बाजपेयी फिल्म में गोविंदा की जगह लेंगे। यह खबर हाल ही में सामने आई है। ‘भागम भाग’ में गोविंदा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग वैसे भी काफी पसंद की जाती है। ऐसे में अब गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को लेना, कितना कारगर रहेगा ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी तक मेकर्स की ओर से ‘भागम भाग 2’ की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज शांडिल्य करेंगे निर्देशन
फिल्म को लेकर अभी तक आ रहीं खबरों के मुताबिक, सीक्वल का निर्देशन राज शांडिल्य करेंगे और इसकी कहानी भी पहचान को लेकर होने वाली गलतफहमी पर आधारित होगी। जबकि ‘भागम भाग’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। जबकि मनोज बाजपेयी के अपोजिट नजर आने वाली हीरोइन की तलाश अभी जारी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने की खबरें हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः Ghooskhor Pandat: विवाद पर मेकर्स और एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं

प्रियदर्शन ने किया था ‘भागम भाग’ का निर्देशन
‘भागम भाग’ की बात करें तो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और नीरज वोहरा द्वारा लिखित इस फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। इसमें लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। समय के साथ अब यह फिल्म दर्शकों के बीच एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म का दर्जा हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed