सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vadh 2 X Review Social Media Users Reaction Praise Storyline And Sanjay Mishra Neena Gupta Acting

Vadh 2 X Review: फिल्म ‘वध 2’ ने दर्शकों को चौंकाया, अभिनय और कहानी को लेकर मिली कैसी प्रतिक्रिया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Vadh 2 X Review: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अभिनय से सजी फिल्म ‘वध 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी? जानिए। 

Vadh 2 X Review Social Media Users Reaction Praise Storyline And Sanjay Mishra Neena Gupta Acting
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ ने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया था। इसकी कहानी बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती थी। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा है। ‘वध’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने भी दमदार अभिनय किया। हाल ही में इसी फिल्म का अगला पार्ट ‘वध 2’ रिलीज हुआ। फिल्म की कहानी अलग है लेकिन नीना गुप्ता और संजय मिश्रा इस बार अपने अभिनय दिल जीत लेते हैं। जानिए, ‘वध 2’ पर दर्शकों और यूजर्स का क्या रिएक्शन रहा? 

Trending Videos


फिल्म की राइटिंग देखकर खुश हुए दर्शक 
फिल्म ‘वध 2’ देखने के बाद कई लोगाें ने सोशल मीडिया पर, ट्विटर पर रिएक्शन दिए। दर्शकों को इस फिल्म की राइटिंग, कहानी ने काफी इंप्रेस किया है। 

  • एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ‘वध 2’ ध्यान खींचने की कोशिश नहीं करती। यह अपनी कहानी को धीरे-धीरे, परत-दर- परत खोलती है। अपने दर्शकों पर भरोसा करती है। यह एक स्लो क्राइम थ्रिलर है, जो स्टार पावर से नहीं बल्कि अच्छी राइटिंग से चलती है।’ 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह एक डार्क मर्डर मिस्ट्री है और इसमें और भी ट्विस्ट और टर्न हैं। क्लाइमैक्स शानदार हैं। ‘वध 2’ ज्यादा पावरफुल और मजबूत राइटिंग वाली है।
  • मुझे 'वध(2022)' पसंद नहीं आई थी। लेकिन 'वध 2' बहुत पसंद आई। यह एक ऐसी फिल्म है जो एक अच्छा सीक्वल है। एक असरदार क्राइम ड्रामा के तौर पर काम करती है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने भी बहुत बढ़िया काम किया है।
 
 
 

फिल्म की एडिटिंग की भी हुई तारीफ
फिल्म 'वध 2' की कहानी, अभिनय के अलावा दर्शकों को इसकी एडिटिंग भी काफी अच्छी लगी। दर्शक इसे एक दमदार बॉलीवुड फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म 'वध 2' एक ऐसी दुर्लभ, शांत लेकिन दमदार बॉलीवुड फिल्म है, जो गहरा असर छोड़ती है। लंबे समय तक आपके साथ रहती है। यह फिल्म धीरे-धीरे खुलती है। इसे साफ-सुथरा एडिट किया गया है, खूबसूरती से स्ट्रक्चर किया गया है। हर गुजरते मिनट के साथ यह बेहतर होती जाती है।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ' ।' 

  

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी में मंजू देवी (नीना गुप्ता) को डबल मर्डर के इल्जाम में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। 28 साल से मंजू जिस जेल में बंद हैं उसी जेल का गार्ड शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) उससे प्यार करता है। शंभु जेल की सब्जियां चुराकर बाहर बेचता है और मंजू को जो भी मदद चाहिए हाेती है वो उसे उपलब्ध कराता है। इस प्रेम कहानी के बीच जेल में काफी कुछ ऐसा होता है जो दर्शकों को चौंका देता है। फिल्म में कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed