सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nandish Sandhu Reveals The Truth Why Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled

पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना की शादी टूटने पर एक्टर नंदीश संधू किया नया खुलासा, बोले- ‘ 6 साल से दोनों के बीच…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: सिंगर कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले साल के नवंबर में काफी हंगामा हुआ। आखिरी में उनकी शादी नहीं हुई। इस मामले पर हाल ही में पलाश मुछाल के करीबी और एक्टर नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं। 

Nandish Sandhu Reveals The Truth Why Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। पलाश पर चीटिंग के आरोप सुनने को मिले। लेकिन इस मामले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। आखिरी में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलाश और स्मृति ने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। हाल ही में इस शादी के टूटने के बारे में नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं। 

Trending Videos


क्यों टूटी पलाश और स्मृति की शादी? 
हाल ही में एक्टर नंदीश संधू ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट में कहा, ‘पलाश और स्मृति की शादी के पोस्टपोन होने की वजह वही थी, जो सबको बताई गई। जो मीडिया और आप लोगों को बताई गई है। स्मृति के पिता की तबीयत वास्तव में ठीक नहीं थी। वे अस्पताल में थे। इसी वजह से सारी चीजें पोस्टपोन करनी पड़ी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पलाश ने स्मृति को धोखा दिया था। इस सवाल पर नंदीश संधू बोले, ‘बेहतर होगा कि इस बारे में अभी कुछ न कहा जाए। पलाश अपनी तरफ से बात रखें। मुझे तो मीडिया के जरिए पता चला कि ऐसी बातें छप रही हैं। मुझे यह देखकर बहुत बुरा लग रहा था।’ 


 

Nandish Sandhu Reveals The Truth Why Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancelled
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पलाश और स्मृति के रिश्ते को लेकर क्या बोले नंदीश? 
नंदीश संधू ने पलाश और स्मृति के रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। वह कहते हैं, ‘शादी नहीं हो पाई, इसके पीछे जो भी वजह रही हो। लेकिन मैंने दोनों के बीच प्यार देखा है। 5-6 साल से दोनों के बीच गहरा प्यार था। दोनों क्यूट और अच्छे कपल थे।’ बता दें कि नंदीश संधू भी पलाश और स्मृति की शादी के फंक्शन में मौजूद थे।  


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed